{"_id":"661058001c34c1e6d508b746","slug":"handicapped-hunger-strike-finish-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-122776-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिव्यांग राजेश को एसडीएम ने दिया न्याय का भरोसा, भूख हड़ताल कराया खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिव्यांग राजेश को एसडीएम ने दिया न्याय का भरोसा, भूख हड़ताल कराया खत्म
Sat, 06 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार....
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लगातार दो दिन से न्याय की मांग को लेकर नगर के गांधी चौक पर चल रही दिव्यांग की भूख हड़ताल समाप्त हो गई। दिव्यांग राजेश रौनियार की भूख हड़ताल एसडीएम गिरीश कुमार झा व सीओ दीपक शुक्ला ने न्याय दिलाने का आश्वासन देकर शुक्रवार को दिन में दो बजे जूस पिलाकर समाप्त कराई।
मालूम हो कि डेढ़ वर्ष पहले 27 अक्तूबर 2022 को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से दिव्यांग नगर पंचायत सलेमपुर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार ने मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से चार अप्रैल के पहले तक न्याय न मिलने पर नगर के गांधी चौक पर आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठ गया। करीब 28 घंटे बाद उसकी हालत खराब होने लगी।इसके बाद प्रशासन ने पहल कर उसका आंदोलन समाप्त कराया। राजेश रौनियार ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका था। उल्टे घटना के समय मेरे ऊपर ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। यह आमरण अनशन प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। आमरण अनशन समाप्त कराते समय इंस्पेक्टर उमेश वाजपेयी, कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि त्रिपाठी, कांग्रेसी नेता सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद