{"_id":"5d1f84eb8ebc3e3ca07e013e","slug":"hamla-deoria-news-gkp3127873141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर 19-59-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर 19-59-15
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित...
---
फोटो समाचार...
---
- खामपार के केहुनिया गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम केहुनिया में शुक्रवार को आपसी विवाद में मारपीट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। देर शाम तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली थी।
ग्राम केहुनिया में नंद प्रसाद तुरहा और भुटेली तुरहा में वर्षों से पट्टीदारी का विवाद चला आ रहा है। कुछ दिनों पूर्व मुकदमे की पैरवी कर देवरिया से लौटते समय दोनों में मारपीट हो गई थी। शुक्रवार को इसी विवाद में फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और हाथापाई के बाद एक पक्ष ने चाकू निकाल लिया। चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार से नंद प्रसाद तुरहा 35 के सिर, चेहरे व हाथ पर गंभीर चोट आई। गंभीर रुप से जख्मी नंद प्रसाद को आनन-फानन में परिजन भाटपाररजनी पीएचसी ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। देर शाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नंद प्रसाद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल का गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के लौटने पर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।