{"_id":"649c778797fa51459a0676f6","slug":"half-of-the-population-showed-strength-for-mahila-mangal-dal-will-also-cooperate-with-the-police-deoria-news-c-7-1-223054-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला मंगल दल के लिए आधी आबादी ने दिखाया दमखम, पुलिस का भी करेंगी सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला मंगल दल के लिए आधी आबादी ने दिखाया दमखम, पुलिस का भी करेंगी सहयोग
विज्ञापन
स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाई जाएंगी मंगल दल की महिलाएं, सुरक्षा की उठाएंगी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। युवक मंगल दल के गठन में महिलाएं आगे आ रही हैं। जिले में ऑनलाइन पंजीकरण कराने में महिला मंगल दल आगे है। महिला मंगल की सदस्यों को स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाया जाएगा, जो पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। इतना ही नहीं इन्हें स्वरोजगार के लिए भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
जिले में अभी तक आन लाइन युवक मंगल दल के रजिस्ट्रेशन में सबसे अधिक संख्या महिला मंगल दल की है। 1487 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में महिलाओं की संख्या 800 के करीब है। जबकि अन्य पुराने महिला मंगल दलों का नवीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रत्येक मंगल दल में नौ सदस्य होते हैं। जो गांव में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का काम करेंगी। इनको रोजगार देने के लिए भी सरकार कदम बढ़ा रही है। महिला मंगल दलों की युवा सदस्य स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाई जाएंगी। इसके लिए मंगल दलों के सभी सदस्यों का डाटा फीड कर किया जाएगा। महिला मंगल दलों की सूची पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी।अगर महिला मंगल की सदस्य स्पेशल पुलिस अधिकारी बनने की इच्छुक होगी तो उसे विभाग में आवेदन करना होगा। इसके बाद पुलिस अधिकारी का चयन होने के बाद शासन से निर्धारित की जाने वाली धनराशि भी सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। गांव में होने वाली किसी भी घटना में स्पेशल पुलिस अधिकारी थाना पुलिस का सहयोग करेंगी। यह महिलाएं पुलिस का सहयोग करने के साथ ही महिलाओं को जागरूक करेेंगी। उन्हें सुरक्षा को लेकर जानकारी देंगी। अगर गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देगा तो पुलिस को सूचना भी देंगी।
-- -- -- -- -- -- -
महिला मंगल दल की सदस्यों को स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाए जाने का प्राविधान है। जिले में काफी संख्या में महिला मंगल दल का गठन आन लाइन हुआ है। नवीनीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
नीतिश राय, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी
-- -- -- -- -- -
50 हजार रुपये का मिलेगा विवेकानंद पुरस्कार
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नीतिश राय ने बताया कि समाज में बेेहतर कार्य करने वाले 15 से 35 वर्ष आयु के युवा और किशोरों को विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 30 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। राज्य स्तर पर चयनित युवाओं को 50 हजार रुपये की धनराशि सम्मान स्वरूप दी जाती है।