फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Half an hour's traffic disrupted on Kasya road due to fire

आग लगने से कसया मार्ग पर आधा घंटा आवागमन बाधित

Thu, 21 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Half an hour's traffic disrupted on Kasya road due to fire
तार टूटकर गिरने से धू-धू कर जलने लगा ट्रक। - फोटो : DEORIA
आग लगने से कसया मार्ग पर आधा घंटा आवागमन बाधित
विज्ञापन

देवरिया। जिले में अलग-अलग जगहों पर बृहस्पतिवार को आग से तबाही मची। रामपुर कारखाना क्षेत्र में खेतों में आग लगने से देवरिया-कसया मार्ग पर आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। खुखुंदू क्षेत्र में ट्रक में आग लग गई। एक दुकान और कुछ गुमटियां भी आग की चपेट में आई हैं।
रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, गेहूं के डंठल में बृहस्पतिवार को लगी आग तेज हवा के चलते बेकाबू हो गई। इससे देवरिया-कसया मार्ग पर करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग की लपटें एक पेट्रोल पंप के करीब तक पहुंच गया था। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

दोपहर रामपुर कारखाना के दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर सरेह में गेहूं की कटी डंठल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से सिरसिया नंबर एक स्थित पेट्रोल पंप और दुर्गा मंदिर के पास बने मकानों की ओर बढ़ गई। धुंध छा जाने से देवरिया-कसया मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। सिरसिया नंबर एक के ग्राम प्रधान राकेश कुमार पासवान, सोहन चौरसिया समेत आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुखुदूं प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में मोरंग लदे ट्रक में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उधर सड़क किनारे खेत में गेहूं का डंठल होने से उसमें भी आग पकड़ ली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। गांव वालों और इनके सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
परसिया करकटही गांव के पास मोरंग बालू लदे एक ट्रक की बाडी में हाईटेंशन विद्युत तार छू गया। विद्युत तार स्पार्क करने से उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। उससे ट्रक में आग पकड़ ली। उसके बाद ट्रक से बड़े पैमाने पर धुआं उठता देख चालक कमलेश गौड़ निवासी साहोपार भटनी और खलासी ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि चालक मोरंग लेकर बैकुंठपुर कस्बे में जा रहे थे। घटना के बाद चालक, खलासी सहमे हुए हैं। घटना स्थल के पास गांव होने से गांव वालों को बड़ा हादसा होने का अंदेशा सताने लगा। इसी बीच जलते ट्रक से चिंगारी छिटक कर गेहूं की डंठल में गई और उसमें भी आग पकड़ ली। उसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए गांव वालों व आस पास के लोगों के साथ फायर ब्रिगेड टीम ने अथक प्रयास किया। स्थानीय पुलिस भी आग बुझाने में भरपूर मदद की। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत तार से आग लगी है। ट्रक जल गया है।
दूसरी ओर थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर चौराहे पर बुधवार की देर रात एक चाय और मिठाई की दुकान में अचानक आग पकड़ ली। छप्पर की दुकान सहित बगल में रखी दो गुमटियां भी जलकर राख हो गईं। उधर आग की चपेट में आने से 70 वर्षीय दुकानदार भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सदर अस्पताल भेजवाया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
महुई श्रीकांत गांव निवासी दुकानदार कल्पनाथ राजभर (70) की क्षेत्र के सेल्हरापुर चौराहे पर छप्पर में चाय, मिठाई और दो गुमटियों में वैवाहिक कार्यक्रमों के मंच सजावट के सामान की दुकानें थीं। पीड़ित के बेटे पुरुषोत्तम और पोते नितेश कुमार दुकान चलाते थे। बुधवार की रात वे दुकान बंद कर दोनों अपने घर चले गए। कल्पनाथ दुकान के बाहर तख्ता पर सो गए। बताता जा रहा है कि रात तकरीबन दो बजे अचानक चाय की दुकान में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल में रखे दो गुमटियों में भी आग पकड़ ली। तख्ते पर सोए कल्पनाथ भी गंभीर रूप से झुलस गए। आगलगी से दुकान में रखा चीनी, मैदा, सहित सारा सामान और तीस हजार नकद रुपये जलकर राख हो गए। घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीड़ित दुकानदार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बरहज प्रतिनिधि के अनुसान क्षेत्र के रामपुर कोटवां गांव में बुधवार की देर शाम महेश निषाद की रिहायशी झोपड़ी में रसोई गैस के रिसाव से आग लग गई। सारा सामान जलकर राख हो गया। महेश निषाद के घर की महिलाएं रसोई गैस पर खाना पका रही थीं। उसी बीच गैस सिलेंडर में लगे रेग्युलेटर की पाइप से आग पकड़ ली। घर में अफरा तफरी मच गई। लोग जब तक कुछ कर पाते, आग ने रिहायशी झोपड़ी को अपनी जद में ले लिया। झोपड़ी जलता देख आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता, झोपड़ी में रखा सामान सामान जल गया।

गांव वालों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टला
खुखुदूं। ट्रक की बाडी से हाईटेंशन विद्युत तार छूते ही चिंगारियां छिटकने लगीं। पल भर में ही ट्रक में चारों तरफ आग फैल गई। बड़े पैमाने पर धुआं उठता देख मौके पर गांववाले बड़ी संख्या में जुट गए। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को देने के बाद जगह-जगह बोरिंग पर पंपिंग सेट लगाकर आग फैलने से रोकने में लग गए। गांव वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed