फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   GRP arrested four gangster accused

जीआरपी ने गैंगस्टर के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
GRP arrested four gangster accused
जीआरपी ने गैंगस्टर के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी। जीआरपी ने मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर से गैंगस्टर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ विभिन्न रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में अपराध करने का केस दर्ज है। जीआरपी को आरोपियों की काफी दिनों से तलाश थी। आरोपियों में तीन बिहार तो एक खुखुंदू क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

मंगलवार की भोर में जीआरपी को मुखबिरों से सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर गैंगस्टर के चार आरोपी किसी अपराध की साजिश रच रहे हैं। एसओ श्रवण कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, जय प्रकाश विश्वकर्मा, संतोष चौरसिया मौके पर पहुंचे और चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबिका गोंड़ निवासी बीजापुर झंगतौर, थाना खुखुंदू, मुरारी राम, निवासी बेलागोला हरिनगर थाना- रामनगर, जिला बेतिया, दिनेश चौधरी निवासी पुरेन्द्रपुर, नौतन, बेतिया और बृजन चौधरी बगही निमिया टोला, बैरिया, बेतिया हुई। एसओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में अपराध करने पर चारों पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज था। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed