{"_id":"69483c9bc8dc48973d0b8875","slug":"grp-arrested-a-youth-with-stolen-mobile-phone-deoria-news-c-208-1-deo1036-170656-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के मोबाइल के साथ जीआरपी ने एक युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के मोबाइल के साथ जीआरपी ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Sun, 21 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट/देवरिया। राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया सदर ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, ट्रेनों एवं आउटर क्षेत्र में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी व लूट करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी व लूट के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित वर्मा उर्फ भोला वर्मा पुत्र विजय वर्मा निवासी चमरहिया, थाना हरैंया, जिला बस्ती के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर डंडा मारकर मोबाइल फोन गिरा देता था और फिर मौका पाकर उन्हें चोरी कर लेता था। चोरी किए गए मोबाइल फोन को वह स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दामों पर बेच देता था।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि 25 दिसंबर को वह चोरी और मोबाइल बेचने की नीयत से रेलवे स्टेशन देवरिया सदर आया था, जहां जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय एक चोर पकड़ा गया है। संवाद