फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   groom flew away before tilak

Deoria News: घर पहुंचा तिलक, दूल्हा दूसरी लड़की के साथ फरार

Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
groom flew away before tilak
दोनों पक्षों के बीच दिनभर थाने में चली पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के एक वार्ड में कुशीनगर जिले के दुल्हन पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आए। दूल्हा चार दिन पहले ही नगर पंचायत की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया था। दूल्हा के दूसरी युवती को लेकर फरार होने की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाने तलब कर लिया। दिन भर दोनों पक्षों में थाने पर पंचायत चलती रही।
कुशीनगर जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी नगर पंचायत रामपुर कारखाना के एक वार्ड निवासी युवक से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को तिलक समारोह आयोजित किया गया था। दुल्हन पक्ष के लोग साजोंसामान लेकर तिलक चढ़ाने नगर पंचायत रामपुर कारखाना पहुंचे। युवक के घर पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। कारण यह कि घर पर न तो कोई सजावट थी और न ही दूल्हा और उसके पिता थे।
विज्ञापन

यह देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। युवक के चार दिन पहले ही एक दूसरी युवती को लेकर फरार होने की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। घर पर मौजूद लोगों से दुल्हन पक्ष के लोगों की नोकझोंक होने लगी। शोर-शराबा बढ़ते देखकर किसी ने रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। शुक्रवार को दिन भर दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। हलका दरोगा अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने आपस में वार्ता कर एक सप्ताह का समय मांगा है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed