{"_id":"631a3637fc6a3838dc2af8bd","slug":"grand-successs-in-neet-deoria-news-gkp449845292","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में जिले के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट में जिले के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट में जिले के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की देखरेख में 17 जुलाई को जिले के पांच केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नीट-2022 की परीक्षा में जिले के कई होनहारों ने भी अच्छी रैंक हासिल की है। परीक्षा का परिणाम निकलते ही सफल हुए प्रतिभागियों के चेहरे खिल गए। वहीं, परिजनों एवं रिश्तेदारों ने भी इसे कड़ी मेहनत का नतीजा बताते हुए बधाई दी।
बीते 17 जुलाई को जिले के पांच केंद्रों, जिसमें जेके मित्तल एकेडमी भटवलिया, पीडी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीसी रोड, होली एंजल्स पब्लिक स्कूल भुजौली कॉलोनी, सेंट्रल एकेडमी मिस्कारी सलेमपुर रोड, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर भठवां धर्मपुर में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई थी। इसका परिणाम बृहस्पतिवार को एजेंसी की ओर से घोषित किया गया।
इसमें आकर्ष उपाध्यक्ष पुत्र उपेंद्र उपाध्याय निवासी पिपरा चंद्रभान ने 720 में से 650 अंक तथा 4581वीं आल इंडिया रैंक हासिल की है। उनके पिता व देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय नदौली के प्रधानाध्यापक उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर से इंटर करने के बाद पिछले आठ माह से वह कोटा में रहकर इस परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था। अच्छी रैंक से अच्छा कॉलेज मिलने की भी संभावना है। अंबुज उपाध्याय पुत्र सुधांशु उपाध्याय कुमार उपाध्याय ग्राम बरेजी, तेलियाकला ने 720 में से 614 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
बजाजी रोड के बरहज गली के निवासी मुदित अग्रवाल पुत्र मनोज अग्रवाल ने 7328वीं रैंक पाई है। वहीं, सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी के धरमनपुर निवासी के हिरण्य नभ मिश्रा ने आल इंडिया स्तर पर 17401वीं रैंक एवं 608 नंबर हासिल किए हैं। तरकुलवा क्षेत्र के रामपुर अवस्थी गुद्दीजोर निवासी अबरार अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी ने 9205 वीं रैंक पाई है। वह कानपुर के एक कोचिंग संस्थान से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मगहरा क्षेत्र के नरंगा निवासी अभिषेक चौबे पुत्र दिनेश चौबे ने 12979वीं रैंक हासिल की है।
भागलपुर क्षेत्र के कपूरी गांव के हिमांशु मणि त्रिपाठी पुत्र प्रदीप मणि त्रिपाठी ने 16404वीं रैंक हासिल की है। उनके चयन पर प्रेमशंकर मणि, अरविंद पांडेय, कन्हैैैया तिवारी, शैलेष कुमार, केेके शुक्ला, राजेश कुशवाहा आदि ने खुशी जताई। बरहज क्षेत्र के देउबारी गांव निवासी सौरभ कुमार पुत्र जयप्रकाश गोंड ने 8686वीं रैंक पाई है। परिणाम निकलते ही उनकी मां सुमन देवी, सचिन कुमार, सोनू उपाध्याय ने उन्हें बधाई दी।