फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gram samadhan divas organised in 160 villages

160 गांवों में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस, 1635 मामले आए, 870 का निस्तारण

Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
gram samadhan divas organised in 160 villages
160 गांवों में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस, 1635 मामले आए, 870 का निस्तारण
विज्ञापन

देवरिया। अव्यवस्था के बीच मंगलवार को जिले के 16 विकास खंडों के 160 गांवों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन हुआ। लोगों में इसे लेकर उत्साह जरूर था, लेकिन जो समाधान उन्हें मिलना चाहिए था नहीं मिल सका। कुछ स्थानों पर मंत्री, विधायक भी पहुंच गए लोगों की समस्या सुनी और मौके पर निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम और एसपी जायजा लेते रहे। इस दौरान कुल 1635 मामले आए, जिनमें 870 का निस्तारण किया गया।
आयोजन सुबह 11 बजे से होना था। कई जगह अधिकारी लेट पहुंचे तो कुछ जगहों पर फरियादी देर से आए। ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं थी। गांव में अधिकारियों का जमावड़ा देख लोगों की उत्सुकता बढ़ी तो पंचायत भवन पर जुटने लगे। उधर जायजा लेने डीएम आशुतोष निरंजन एवं एसपी डा. श्रीपति मिश्र घटैला गाजी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मूल भावना है कि राजस्व संबंधी कार्य के लिए लोगों को तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़े। एसपी ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों का हल भी ऐसे आयोजन से गांव में हो जाएगा। जमीन संबंधी विवादों में अधिकांश झगड़े होते हैं। इसके बाद दोनों लोग पथरदेवा के घुड़ी कुंड खुर्द गांव पहुंचे और लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों को नहीं थी जानकारी
बघौचघाट। पथरदेवा ब्लाक के आठ गांव में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। अधिकांश गांव के ग्रामीणों को पता ही नहीं था। कई प्रधानों ने भी अनभिज्ञता जताई। घुड़ी कुंड खुर्द में अधिकारियों के आने की सूचना पर आनन-फानन में तैयारी की गई। नायब तहसीलदार, बीडीओ, थाना प्रभारी समेत अधिकांश अधिकारी गांव के पंचायत भवन पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने गांव में जल निकासी, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कुछ ने चुनिंदा लोगों को आवास दिए जाने की बात कही। इस दौरान नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती, सीडीपीओ सुषमा दुबे, बीडीओ आलोक सिंह, कानूनगो अशोक पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गांवों में हुआ आयोजन
तरकुलवा। ब्लाक के आठ गांवों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की कमी के चलते फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। इस दौरान परिवार रजिस्टर की नकल, वरासत, आय, निवास, जाति, जीवन एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के फरियादी आए। महुआ बराटार गांव में सेक्रेटरी बिना परिवार रजिस्टर के ही समाधान दिवस में पहुंच गए थे। जिससे नकल लेने वालों को खाली हाथ लौटना पड़ा। यहां समाधान दिवस के बैनर पर ग्राम प्रधान एवं सचिव का फोटो लगा था जिसे देकर बीडीओ डा. अशोक कुमार त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई।
समस्याओं का हुआ समाधान
देसही देवरिया। क्षेत्र के दस गांवों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गांव से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। पिपरा दौलाकदम में तीन मामले आए। यहां सचिव व राजस्वकर्मियों के नहीं रहने से फरियादी भी कम आए और निस्तारण भी नहीं हो सका। प्रधान यमुना शरण मद्धेशिया ने बताया कि यहां जिम्मेदारों के नहीं पहुंचने से गांव के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
-----
समाधान दिवस पर आवास मांगने वालों की लगी भीड़
रामपुर कारखाना। ग्राम पंचायत समाधान दिवस पर आवास और पेंशन मांगने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। किशन पाली में सेक्रेटरी शीलू साहनी और ग्राम प्रधान ज्ञानमती देवी को 27 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें अधिकांश लोगों ने अपने लिए आवास मांगा। इसी तरह करनपुर उर्फ पचपेड़ा गांव में सेक्रेटरी ज्ञान सिंह और प्रधान इश्तियाक अहमद कुल 8 मामले प्राप्त हुए। सभी मामले पेंशन से संबंधित थे। यहां पर लेखपाल बृजेश कुमार ने राजस्व से संबंधित 6 मामले सुने।
----------
भाटपाररानी। समाधान दिवस मे कुल 126 मामले आए जिसमें 29 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ग्राम भिंगारी में ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश त्यागी की अध्यक्षता में कुल 75 मामले आए जो सभी राशन कार्ड और आवास संबंधित थे। ग्राम समाधान दिवस में बीडीओ मनोज श्रीवास्तव अपने मोबाइल टीम के साथ घूम कर निरीक्षण करते रहे। सभी जगहों पर समाधान दिवस में ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, आंगनवाडी कार्यकत्री, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
रामपुर बुर्जुग: विकास खंड बनकटा के रामपुर बुजुर्ग से स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सुनील सिंह की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमें सांसद रविद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि यदि लोग आपसी सूझ- बूझ के साथ सही और सत्य का मार्ग अपनाये तो सभी मामले यही पर सुलझाए जा सकते हैं।
सलेमपुर/भागलपुर/भटनी/लार। कस्बा सलेमपुर में तहसीलदार रामाश्रय ने शिकायत सुनी। जिसमें कुल 139 मामले आए। इसमें 27 का निस्तारित कर दिया गया। चंदौली में एक मामला परिवार रजिस्टर की नकल का आया जो निस्तारित कर दिया गया। ग्राम पंचायत भागलपुर और देवसिया में कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए दो जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक एक लोगों ने आवेदन किया। पीएम किसान निधि में रिपोर्ट के लिए पांच लोगों ने आवेदन किया। वहीं ग्राम पंचायत देवसिया में लेखपाल द्वारा शम्भू और शैलेंद्र के काफ़ी दिनों से चल रहे रास्ते के विवाद का निस्तारण कर दिया गया। ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी डीएम के आदेश के बावजूद ग्राम समाधान दिवस में नहीं पहुंचे।
मईल प्रतिनिधि के मुताबिक, समाधान दिवस में प्रचार-प्रसार के अभाव में बहुत ही कम लोग कई केंद्रों पर पहुंच पाए। गोहरिया ग्राम पंचायत में डीपीआरओ अविनाश कुमार पहुंचे तो वहां ग्राम विकास अधिकारी को ना देख नाराजगी जाहिर की और एक विद्यालय के कमरे में चल रहे हैं समाधान दिवस को अगले दिवस में खुले जगह पर आयोजित करने का निर्देश दिया। अंडिला में लोगों ने बाढ़ से फसल के नुकसान के लिए खतौनी पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी लेखपाल के पास जमा की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस संबंधी शिकायतों की जानकारियां ली।
एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ
लार। ब्लॉक के मझवलिया नंबर 2 में ग्राम समाधान दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज व एडिशनल एसपी राजेश सोनकर सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने समस्याओं को सुनीं। दस मामले आए, जिसमें तीन भूमि विवाद, एक वरासत, एक रास्ते में जलभराव से संबंधित था। ग्राम प्रधान चंदन यादव के अनुसार एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। भटनी विकास खंड के अंतर्गत दस गांवों में समाधान दिवस का आयोजन कराया गया था। जिसमें कुल 39 मामले आये थे जिसमें 26 का निस्तारण किया गया।
समस्याओं का निराकरण के लिए जुटी भीड़
रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में आयोजित समाधान दिवस में राशन कार्ड, कुंटुब रजिस्टर की नकल, गोल्डन कार्ड से लेकर नाली-खड़ंजा, आवासीय पट्टा सहित तमाम समस्याओं का निराकरण कराने गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी।
अहलादपुर मरकड़ी गांव में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। वहीं सीडीओ रविंद्र कुमार और एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय के साथ पांडेय माझा गांव में जाकर ग्राम समाधान दिवस का जायजा लिया। मरकड़ी में लोगों ने लेखपाल और सेक्रेटरी के गांव में कम आने की शिकायत की। राज्यमंत्री ने गांव के लेखपाल और सेक्रेटरी को गांव में सप्ताह में एक दिन प्रवास करने का तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम समाधान दिवस की उपयोगिता काफी महत्वपूर्ण है। महेश मणि, रत्नेश दूबे, चंद्रभूषण मणि, विश्वविजय निषाद, ग्राम प्रधान राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

नौ ग्राम सभाओं में आए 63 मामले
भलुअनी। शासन के निर्देश पर गांव स्तर पर मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नौ ग्राम सभाओं में आयोजित दिवस में आए 63 मामलों में 53 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दूसरी ओर भलुअनी में क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने एसडीएम ध्रुव शुक्ल आदि के साथ फरियाद सुना। जिसमें आए 26 मामलों में चार का निस्तारण कर दिया। भलुअनी के सोनखरिका में परिवार रजिस्टर, विधवा पेंशन और एक आवास सहित तीन मामले आए। जिसमें मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed