फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur became overall champion in athletics competition

Deoria News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन बना गोरखपुर

Fri, 27 Oct 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur became overall champion in athletics competition
मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन गोरखप
देवरिया। 67वीं मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 380 अंकों के साथ गोरखपुर जनपद को ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल हुआ है। 355 अंकों के साथ देवरिया जनपद दूसरे व 246 अंक के साथ कुशीनगर तीसरे व 112 अंक के साथ महराजगंज जनपद चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स में शुक्रवार को अंतिम दिन भी खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 17 वर्षीय बालक वर्ग के हैमर थ्रो में मंजीत प्रजापति गोरखपुर प्रथम, सिद्धेश्वर द्वितीय, रितेश तृतीय एवं बालिका वर्ग में सुधा गोरखपुर प्रथम, अर्पिता यादव महराजगंज द्वितीय, निखत अली महराजगंज तृतीय रहीं। 19 वर्षीय बालक हैमर थ्रो में रितेश यादव गोरखपुर प्रथम, विकास यादव गोरखपुर द्वितीय, रामअशीष महराजगंज तृतीय, एवं बालिका वर्ग में संजना गोरखपुर प्रथम, तबस्सुम खातून महाराजगंज द्वितीय स्थान पर रहीं। 19 वर्षीय 400 मीटर बालिका दौड़ में ऋतु गोरखपुर प्रथम, जाहिरा परवीन कुशीनगर द्वितीय, शिवानी यादव तृतीय, एवं बालक वर्ग में अमन देवरिया प्रथम, दीपक यादव कुशीनगर द्वितीय, आयुष यादव गोरखपुर तृतीय स्थान पर आए।
विज्ञापन

17 वर्षीय बालक पांच हजार मीटर वाक रेस में अभिषेक महाराजगंज विजेता बने। 19 वर्षीय बालिका पांच हजार मीटर वाक रेस में माया मौर्य महाराजगंज प्रथम, मुस्कान कुशीनगर द्वितीय रहीं। 17 वर्षीय 400 मीटर बालिका दौड़ में स्नेहिल गोरखपुर प्रथम, सना परवीन महराजगंज द्वितीय, रीमा चौहान देवरिया तृतीय, 14 वर्षीय बालिका ऊंची कूद में अंकिता प्रजापति देवरिया प्रथम, सानिया खातून कुशीनगर द्वितीय, स्तुति गोरखपुर तृतीय, 19 वर्षीय पांच किलो मीटर क्रास कंट्री बालक दौड़ में असरफ अली गोरखपुर प्रथम, मिथिलेश यादव महराजगंज द्वितीय, अंकित यादव देवरिया तृतीय रहे।19 वर्षीय बालक पांच हजार मीटर वाक रेस में सचिन गोड़ कुशीनगर प्रथम, 17 वर्षीय बालक त्रिकूद में अंशू चौधरी गोरखपुर प्रथम, मृत्यंुजय गोरखपुर द्वितीय, अरबाज अंसारी देवरिया तृतीय एवं बालिका वर्ग में रुखसार कुशीनगर प्रथम, कृति गोरखपुर द्वितीय, सुधा गोरखपुर तृतीय रहीं। 19 वर्षीय बालिका तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री में माया मौर्य महराजगंज प्रथम, पूजा साहनी गोरखपुर द्वितीय, काजल शर्मा कुशीनगर तृतीय, 19 वर्षीय बालक त्रिकूद में ओम प्रकाश यादव गोरखपुर प्रथम, अक्षय कुमार महराजगंज द्वितीय, प्रशांत पासवान गोरखपुर तृतीय एवं बालिका वर्ग में आंचल यादव कुशीनगर प्रथम, मधु गोरखपुर द्वितीय, प्रतिमा कुशवाहा देवरिया तृतीय रहीं। क्रीड़ा सचिव संजय शाही ने बताया कि मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन, देवरिया द्वितीय और कुशीनगर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये रहे मुख्य निर्णायक
प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, विवेक राव, अजीत पटेल, शैलेंद्र कुमार सैनी, शेषनाथ चौहान, अरविंद राय, सोनू पटेल, प्रेम नारायण सिंह, हरिकेश सिंह, दिग्विजय, विजय प्रकाश, बिपिन बिहारी चंद, डाॅ.सीमा पाठक, राकेश सोनकर, संजय सिंह, राम शरण यादव, सत्येंद्र सिंह, सत्यप्रकाश प्रधान, विवेकानंद मिश्र, शशि प्रभा पाल, अभय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सीवी सिंह, सतीश चंद।


क्षेत्रीय विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विशिष्ट अतिथि डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों काे पुरस्कार प्रदान किया और स्टेट प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश मणि त्रिपाठी, प्रबंधक सत्येंद्र पाल सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, रमेश सिंह, डाॅ.मिथिलेश सिंह, माधव सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने सफल खेल आयोजन पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed