फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gold businessman dies in road accident on Barhaj-Deoria road

Deoria Accident: बरहज-देवरिया मार्ग पर सड़क हादसे में स्वर्ण व्यवसायी की मौत, तीन घायल

Sat, 05 Nov 2022 02:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Nov 2022 02:28 PM IST
सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जोर का धमाका सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर बरहज और भलुअनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें कृष्णा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Gold businessman dies in road accident on Barhaj-Deoria road
सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज-देवरिया मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में कार सवार स्वर्ण व्यवसायी और करुअना निवासी कृष्णा वर्मा (23) पुत्र अशोक वर्मा की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य विकास सिंह (27) पुत्र मैनेजर सिंह, छोटू वर्मा (19) और रिश्तेदार शुभम वर्मा (22) पुत्र कमलेश वर्मा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


करुअना चौराहे पर करीब 20 वर्ष से मकान बनाकर रह रहे पैना गांव निवासी काशीनाथ वर्मा के पौत्र कृष्णा वर्मा कार से तीन अन्य के साथ गोरखपुर से शुक्रवार की देर शाम वापस घर आ रहे थे। परिजनों के अनुसार, सभी करुअना के निकट पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे, इसी बीच अचानक सामने से बाइक आ गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जोर का धमाका सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर बरहज और भलुअनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की जानकारी होने पर मां कमला देवी दहाड़ें मारने लगी जबकि गांव में सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष भलुअनी बृजेश मिश्र ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed