{"_id":"c27bad99bb8d15ee497590440b628908","slug":"gold-businessman-cash-mobile-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण व्यवसायी से नकदी, मोबाइल लूटा
अमर उजाला/देवरिया
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंगारी बाजार। बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी असलहे के बल पर 12
विज्ञापन
हजार रुपये नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश हवाई फायरिंग
करते हुए मैरवा की ओर भाग गए।
मौके पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।बनकटा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी काशीनाथ वर्मा का खामपार थाना क्षेत्र के भवानीछापर बाजार में सोने चांदी की दुकान है।
रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम काशीनाथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे वह खामपार थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें जबरन रोका और असलहे के बल पर जेब में रखे 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया।
व्यवसायी ने शोर करते हुए इसका विरोध किया तो आस-पास के लोग उधर दौड़े। लोगों को आता देख बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फयरिंग करते हुए मैरवा की ओर भाग गए।
लूट की सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंची खामपार पुलिस पीड़ित व्यवसायी से बात कर लुटेरों का पीछा किया। लेकिन देर रात तक कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी।
इस बाबत एसओ एमपी द्विवेदी ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।