फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   goddess durga worshipped

विधि-विधान से हुई महाअष्टमी की पूजा, उपासकों ने रखा व्रत

Mon, 03 Oct 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
goddess durga worshipped
कसया रेलवे क्रॉसिंग पर जय श्री राम दल रामगुलाम टोला की रखी गई दुर्गा प्रतिमा।संवाद - फोटो : DEORIA
विधि-विधान से हुई महाअष्टमी की पूजा, उपासकों ने रखा व्रत
विज्ञापन

पंडालों में दर्शन एवं पूजन के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु, मेले का बच्चों ने लिया आंनद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नवरात्रि की महाअष्टमी पर सोमवार को उपासकों ने श्रद्धा भाव से व्रत रखा और देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की। घरों में पूरे भक्ति भाव से दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ। पूजा पंडालों में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन व पूजन करने में श्रद्धालु जुटे रहे। पूजन समिति की ओर से आने वाले भक्तों को दिक्कत न आए। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
महाअष्टमी पर्व पर घरों में सुबह से ही पूजन की तैयारियां चलती रहीं। शारदीय नवरात्रि पर अंतिम दिन व्रत रहकर साधकों ने देवी दुर्गा की अर्चना की और जयघोष किया। उधर, पूजा पंडालों में प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भी परिवार संग लोग शाम को निकले। बच्चों ने परंपरागत मेले का खूब आनंद लिया और खिलौने, गुब्बारे सहित अपने मनपसंद चीजों की खरीदारी भी की। शहर के विभिन्न पूजन समितियों के पंडाल व प्रतिमाओं की आकर्षक सजावट देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका रोड में हिंदू सम्राट दल की प्रतिमाओं के नेत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही खुलने से यहां पूजन-अर्चन का कार्यक्रम प्रतिदिन चल रहा है। सोमवार को भी अध्यक्ष भरत कुमार मद्धेशिया की देखरेख में यहां पूजन अर्चन एवं महाआरती का कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ा गली में मैहर वाली देवी की आकर्षक भक्तों को खूब आकृष्ट करती रही। यहां केशव कसेरा, मनोज गुप्ता के नेतृत्व भक्तों ने जयघोष किया। लंगड़ी देवरिया में साक्षात स्वर्ग देव दर्शन पूजा समारोह के तहत कन्याओं एवं किशोरों ने विभिन्न देवी-देवताओं के रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।

ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय व शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार को सूर्योदय के बाद ही नवमी शुरू हो जाएगी जो अपराह्न 1:33 बजे तक रहेगी। इसी दिन हवन-पूजन होगा। नौ दिन व्रत रहने वाले उपासक बुधवार को पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed