फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Given notice to eight medical charge

आठ प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस दिया

Thu, 16 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 16 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Given notice to eight medical charge
च‌िक‌ित्‍सक
वर्ष 2015-16 में जननी सुरक्षा योजना में भुगतान में लापरवाही करने वाले आठ प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने अगले आदेश तक इन सभी का वेतन बाधित कर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष में भी इनमें चार पीएचसी पर इस योजना में 80 प्रतिशत से कम भुगतान हुआ है। 
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझागांवा में 68, भागलपुर में 36, महेन में 46, भाटपाररानी में 71, भलुअनी में 49, गौरीबाजार में 57, रामपुर कारखाना में 36 और पथरदेवा में 51 प्रतिशत लाभार्थियों को ही भुगतान किया गया है। रामपुर कारखाना और भागलपुर की स्थिति तो बेहद शर्मनाक है। इन दोनों जगहों पर इस योजना में भुगतान का प्रतिशत मात्र 36 रहा है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में भी भागलपुर, महेन, मझगांवा और रामपुर कारखाना भुगतान के मामले में पीछे चल रहे हैं। पिछले दिनों सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने भुगतान के स्थिति की समीक्षा की तो मामला सामने आया। इस अपर उन्होंने इन सभी पीएचसी के प्रभारी क्रमश: डॉ. मारकंडेय प्रसाद, डॉ. आरके कुशवाहा, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. इंद्रदेव गौरव, डॉ. डीवी शाही और डॉ. एके सिंह का मई महीने का वेतन बाधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ का कहना है कि इनकी लापरवाही के चलते विभाग की छवि धूमिल हो रही है। चेतावनी दी गई है कि कार्य में गुणात्मक सुधार नहीं किया गया तो उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed