फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl students of government secondary schools will become adept in self-defense

Deoria News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं बनेंगी आत्मरक्षा में निपुण

Fri, 27 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl students of government secondary schools will become adept in self-defense
देवरिया। जनपद के 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की लगभग पांच हजार से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना कर सकें। इसके लिए विभाग की ओर से प्रशिक्षक की खोज की जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षक इन्हें तीन माह तक प्रशिक्षित करेंगे। इच्छुक महिला या पुरुष प्रशिक्षक जिनके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का प्रमाणपत्र हो, 31 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में अपना आवेदन उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से प्राप्त करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में यह प्रशिक्षण तीन माह तक चलेगा। तीन माह तक प्रशिक्षण के लिए चयनित प्रशिक्षक को कुल 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी अभ्यर्थी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीईओआरआईए डॉट एनआईसी डॉट इन पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed