फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl students demanded for police picket

छात्राओं ने की पुलिस पिकेट की मांग

Sat, 08 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
girl students demanded for police picket
छात्राओं ने की पुलिस पिकेट की मांग
विज्ञापन

छींटाकशी से सहमी स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज की छात्राएं कम संख्या में शनिवार को पहुंची कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मनचलों द्वारा छात्राओं से छेड़खानी और छींटाकशी से सहमी छात्राएं शनिवार को कम संख्या में कॉलेज पहुंचीं। जो छात्र व छात्राएं कॉलेज पहुंचे उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिस पिकेट की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन और पुलिस हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीरता पूर्वक अराजकतत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो मामले की शिकायत डीएम और एसपी से करेंगे।
शुक्रवार को नगर के स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज के परिसर में चार अराजकतत्व घुस गए। परिसर में खड़ी दो छात्राओं को देखकर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की। साथ ही किसी से नहीं कहने की धमकी दी। साहस दिखाते हुए दोनों छात्राओं ने पुलिस को फोन कर छेड़खानी की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस कॉलेज पहुंची तो मनचले भाग निकले। इस घटना से सहमीं छात्राएं शनिवार को कम संख्या में कॉलेज पहुंची। पढ़ने आईं छात्राओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन मनचलों पर कठोर कार्रवाई करे। कॉलेज परिसर में बाहरी अराजकतत्व घुस कर छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। कुछ छात्राएं मनचलों के डर से कॉलेज पढ़ने नहीं आ रही हैं। ऐसे में कॉलेज गेट पर पुलिस पिकेट की हम सभी मांग करते हैं। उधर, छात्रा से हुई छेड़खानी के बाद लार पुलिस दूसरे दिन भी आरोपितों की तलाश में कॉलेज पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने एक-एक छात्रों का परिचय पत्र चेक किया। गेट के बाहर झुंड लगाकर खड़े युवकों को दौड़ा दिया। महिला कांस्टेबल ने कहा कि आप लोग निर्भीक होकर कॉलेज आइए, पुलिस आप के साथ है। ,वहीं कुछ अभिभावकों ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि किसी भी हाल में मनचलों को बख्शा नहीं जाएगा। कॉलेज में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्राएं बेझिझक पुलिस को सूचना दें। पुलिस उनकी मदद करेगी। आरोपी मनचलों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अध्यापकों से भी उलझ जाते हैं मनचले
लार। छात्राओं से हुई छेड़खानी के बाद अध्यापक भी सहम गए हैं। शनिवार को कॉलेज पहुंचे अध्यापकों ने पुलिस से बताया कि हमारे कॉलेज के छात्र किसी प्रकार की अभद्रता नहीं करते हैं। बाहरी अराजकतत्व आकर अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर शिक्षकों से उलझ जाते हैं। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed