{"_id":"65c91c9358abf8e66d02dba7","slug":"girl-student-suicide-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119189-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाथ पर लिखा आई एम वेरी सैड और मौत को लगा लिया गले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाथ पर लिखा आई एम वेरी सैड और मौत को लगा लिया गले...
Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
- कक्षा दसवीं की छात्रा थी अकूबा गांव की प्रियंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के अकूबा गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा ने अपने हाथ पर अंग्रेजी में लिखा आई एम वेरी सैड और घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की दोपहर की है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अकूबा गांव की निवासी प्रिया सिंह (14) कक्षा दसवीं की छात्रा थी। उसकी माता संध्या सिंह गांव की ग्राम प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में घर के कमरे में पंखे में फंदा लगाकर प्रिया ने जान दे दी। घरवालों को जब पता चला तो दंग रह गए।
यह देखकर प्रिया के पिता गिरीश सिंह और माता संध्या सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कुछ महीनों से छात्रा डिप्रेशन में थी। प्रिया सिंह ने मरने से पहले अपने हाथ पर अंग्रेजी में आई एम वेरी सैड लिखा था।
विज्ञापन
इस संबंध में बरहज के सीओ आदित्य गौतम ने बताया कि घटना के बारे में छात्रा के माता-पिता से पूछा गया है। उनका कहना था कि छात्रा पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज करा रहे थे।