फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl student burnt by gas lickage

गैस लीकेज से लगी आग से बीए की छात्रा की जलकर मौत

Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
girl student burnt by gas lickage
गैस लीकेज से लगी आग से बीए की छात्रा की जलकर मौत
विज्ञापन

भोर में चाय बनाते समय हुआ हादसा, धतूरा खास के बड़ी ललिया टोले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के धतूरा खास गांव के बड़की ललिया टोले पर रविवार की सुबह 20 वर्षीय एक छात्रा की गैस लीकेज के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी शिवानी सिंह एक स्थानीय डिग्री कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता राधेश्याम सिंह उर्फ मुन्ना सिंह खेती-बारी करते हैं। शिवानी काफी होनहार थी और घर के लोग उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। रविवार को भोर में चार बजे के आसपास वह चाय बना रही थी। इस बीच अचानक गैस लीक करने से वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। गहरी नींद में सो रहे परिजनों को देरी से इसकी जानकारी हो पाई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। छात्रा को परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पिता मुन्ना सिंह, भाई आदित्य सिंह एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि धतूरा खास गांव में छात्रा की गैस लीकेज के कारण जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed