फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl hurt by reprimand attempts suicide

Deoria News: डांट से आहत युवती ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 18 Jul 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girl hurt by reprimand attempts suicide
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार वालों की डांट से आहत एक युवती ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

समय रहते सूचना मिलने पर सुरौली पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती को सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद पुलिस उसे परिवार वालों के साथ थाने ले आई, जहां देर शाम तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा।
सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोस के ही एक स्वजातीय युवक से प्रेम संबंध है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह घर में छिपकर युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान परिवार वालों ने उसे देख लिया और मोबाइल छीन लिया। युवक से बातचीत करने पर कड़ी फटकार लगाई। इससे आहत युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कुंडे में दुपट्टा बांधकर फंदा लगाने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार वालों ने काफी आवाज लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्नेहों डायल 112 को सूचना दी। सुरौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले युवती को समझाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित निकाल लिया।
पूछताछ की तो युवती ने पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार करते हुए उसी से विवाह करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed