फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl dies due to bus

बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, तोड़फोड़

Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to bus
खुखुंदू, बरडीहा लाला के पास दुर्घटना के बाद बस का टूटा शीशा, बस में तोड़फोड़। - फोटो : DEORIA
बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, तोड़फोड़
विज्ञापन

देवरिया/खुखुंदू। थानाक्षेत्र के बरडीहा लाला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह देवरिया डिपो की अनुबंधित बस की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने बस का शीशा तोड़ दिया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार निवासी परवेज आलम की खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में ससुराल है। उसकी सात साल की बच्ची रजिया खातून कुछ समय से नाना मोहम्मद हयात अंसारी के घर रह रही थी। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे रजिया नाना के घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सलेमपुर की तरफ से आ रही अनुबंधित बस की चपेट में आ गई। पिछला पहिया उस पर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल रजिया को देवरिया के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रजिया चार बहन और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। हादसे के बाद मायके आई मां साइना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चालक मौका देखकर फरार हो गया। यात्रियों ने भाग कर और सीट के नीचे छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की है। बस कब्जे ले लिया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed