फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Giri people pile trees on power poles, power supply disrupted

Deoria News: बिजली के खंभे पर गिरी पीपल के पेड़ की डाली, बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Giri people pile trees on power poles, power supply disrupted
चनुकी। सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते बिजली के खंभे पर पीपल के पेड़ की डाली गिर गई, इससे सजांव गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ की डाल को कटवाकर आवागमन चालू कराए ।
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश के कारण रामजानकी मार्ग से सजांव होते हुए पिंडी और भागलपुर जाने वाले मार्ग पर बिजली के खंभे पर पीपल के पेड़ की डाल गिर गई। इससे बिजली का तार और एक खंभा टूट गया इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही लार, पिंडी, भागलपुर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। डाल गिरने के बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली कर्मियों को दी। बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ की डाल को हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस संबंध में, जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश और हवा के कारण पेड़ का डाल टूट गया था, बारिश बंद होते ही टूटे हुए खंभे और तारों के मरम्मत का कार्य करके बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed