फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gic celebrated establishment day

धूमधाम से मनाया गया जीआईसी का स्थापना दिवस

Sat, 08 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
gic celebrated establishment day
राजकीय इण्टर कालेज देवरिया के 111वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फ? - फोटो : DEORIA
धूमधाम से मनाया गया जीआईसी का स्थापना दिवस
विज्ञापन

प्रभातफेरी में झलका जीआईसी का गौरव एवं ऐतिहासिकता
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज का 111वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की सुबह में प्रभातफेरी एवं घोड़ों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों के हाथों में बैनर, होर्डिंग्स कॉलेज के ऐतिहासिकता व गौरव को दर्शा रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कोतवाली, रेलवे स्टेशन रोड, तहसील, मालवीय रोड, सुभाष चौक, कचहरी चौक, जलकल रोड, गुरुद्वारा पार्क रोड होते हुए वापस विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में झांकी एवं मिशन शक्ति, संचारी रोग, पर्यावरण, जल व ऊर्जा संरक्षण एवं मतदान के प्रति जागरुकता से संबंधित स्लोगन आकर्षक रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय एवं प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जो पूरे दिन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वाद-विवाद में हिमांशु गुप्ता प्रथम व रितेश गुप्ता द्वितीय रहे। रंगोली जूनियर वर्ग में काजल खरवार, नव्या पाठक, आलिया परवीन, दिव्यानी वर्मा की टीम प्रथम, नैंसी मिश्रा, भूमि तिवारी, खुशी वर्मा, प्रियंका यादव, दीक्षा सिंह की टीम दूसरे व रिंकी प्रजापति, अनुष्का मिश्रा, एहतेशाम अली, साहिल जायसवाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
श्रुत लेखन हिंदी में आनंद गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, अविरल पांडेय, श्रुत लेखन अंग्रेजी में सुभांगी सिंह, अविरल पांडेय, शिवांगी विश्वकर्मा, पोस्टर प्रतियोगिता में निखिल मद्घेशिया, सुभांगी सिंह, रिया राय क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इस दौरान असीम चौधरी, गोविंद सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश सिंह, देवेंद्र कुमार मौर्य, शैलेंद्र उपाध्याय, परशुराम शर्मा, संध्या मिश्रा, नीलू जायसवाल, शिप्रा गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

अपने ही कॉलेज के स्थापना दिवस से गायब रहे उप प्रधानाचार्य
जीआईसी के उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद पूरे कार्यक्रम के दौरान नहीं दिखे। अपने ही विद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य का गायब रहना शिक्षकों व विद्यार्थियों में चर्चा का विषय बना रहा। वर्तमान में वह प्रभारी एडीआईओएस का कार्य देख रहे हैं। प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के बारे में उन्हें भी सूचना दी गई थी। उधर, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को एडीआईओएस व विभाग के एक बाबू प्रयागराज विभागीय कार्य से गए थे। थके होने से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed