{"_id":"695c065f3055944a330687a4","slug":"ghazipur-defeated-pathardewa-1-0-in-football-deoria-news-c-208-1-deo1009-171875-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फुटबॉल में गाजीपुर ने पथरदेवा को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फुटबॉल में गाजीपुर ने पथरदेवा को 1-0 से हराया
Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्वर्गीय फूलमती देवी राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर, बैतालपुर के खेल मैदान पर हुआ। पहले दिन हुए मुकाबले में गाजीपुर ने पथरदेवा को 1-0 से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता मुकुल मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाता है। उद्घाटन मुकाबला गाजीपुर और पथरदेवा की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था।
पहले हाफ में गाजीपुर की टीम ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण करती रही, जबकि पथरदेवा की टीम ने मजबूत डिफेंस के जरिए गोल बचाने का प्रयास किया। मैच का निर्णायक क्षण 29वें मिनट में आया, जब गाजीपुर की ओर से खिलाड़ी मनीषा कुमारी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला
विज्ञापन
रोहन के इस गोल से मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। गोल के बाद पथरदेवा की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए लेकिन गाजीपुर के गोलकीपर और डिफेंस ने हर हमले को नाकाम कर दिया। दूसरे हाफ में पथरदेवा की टीम ने खेल में वापसी की कोशिश की और आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन गाजीपुर की टीम ने संयमित और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। निर्धारित समय समाप्त होने तक स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और गाजीपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजय का आगाज किया। संवाद