फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ghabrane ki jaruat nahin

लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं

Fri, 27 Mar 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
ghabrane ki jaruat nahin
लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन से लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश में जुटा है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी होगी। आज प्रस्तुत है तीन सवालों के जवाब...
सवाल: एक
सामान्य बीमार होने पर आपके मन में प्रश्न होगा कि किससे सहयोग मांगे और संपर्क करें।
उत्तर: सामान्य बीमार होने पर आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। सभी सीएचसी, पीएचसी पर इमरजेंसी सेवा चल रही हैं। अस्पताल पर पहुंचने वाले रोगी का इलाज मौजूद डॉक्टर करेंगे। ज्यादें दिक्कत होने पर आप सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर पर 0568222749, 8601477477, 9936681530 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

सवाल: दो
आपके यहां विदेश या गैर प्रांतों से कोई आए तो क्या करें।
उत्तर: इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप दूरी बनाएं रखें। अगर कोई संदेह हो तो जिला अस्पताल में कोरोना ओपीडी संचालित हो रहा है। उससे कहें कि जाकर जांच करा लें। 10 से 2 बजे दिन तक वह आकर अपना चेकअप और डॉक्टर से सलाह ले सकता है। इसके अलावा वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भी संपर्क कर सकता है। सीएमओ कंट्रोल रूम के नंबर 8601477477, 9936681530 पर सूचना दें सकतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: तीन
नगरीय क्षेत्र में दूध-सब्जी और राशन की जरूरत होने पर क्या करें।
उत्तर: किसी तरह की कोई कमी नहीं है। अगर आपको कोई दिक्कत हो तो डीएम कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम 05568- 222505, 220926, 222261, 9450494933 पर संपर्क कर अपने मोहल्ले के खाद्य सामग्री विक्रेताओं का नंबर लेकर सामान मंगा सकते हैं। 24 घंटे यह नंबर चालू रहेगा।

सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों का नंबर
दिक्कत होने पर जिले के ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी पर लोग संपर्क कर सकते हैं। मझगांवा डॉ. मार्कंडेय प्रसाद 7007427710, महेन डॉ. हरेंद्र प्रसाद 9455828603, पथरदेवा डॉ. अरविंद कुमार सिंह 9450232666, देसही देवरिया डॉ. ओमप्रकाश 9839059652, गौरीबाजार डॉ. रतन लाल 9450556133, बैतालपुर डॉ. बीपी सिंह 9451631711, रामपुर कारखाना डॉ. शंभू प्रसाद 9670795524, रुद्रपुर डॉ. धर्मेंद्र सिंह 9452450588, भलुअनी डॉ. सत्येंद्र राव 7905388335, बरहज अजय पाल 9936664878, भागलपुर डॉ. रंजीत कुशवाहा 9648282628, भटनी डॉ. एनपी सिंह 9415320108, सलेमपुर डॉ. अतुल कुमार 90990002926, लार डॉ. बीबी सिंह 7408951058, भाटपाररानी डॉ. मुरारी राय 7081672435, बनकटा डॉ. मनीष कुमार सिंह 9935763547, तरकुलवा डॉ. अमित कुमार 8795630715 पर लोग संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर 0568222749, 8601477477, 9936681530 पर कोरोना से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed