{"_id":"65beb186b4199f91020c01f8","slug":"gauri-bazar-won-cricket-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-118651-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फैसल एकेडमी गौरी बाजार ने बरहज को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फैसल एकेडमी गौरी बाजार ने बरहज को दी मात
Sun, 04 Feb 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...फोटो समाचार
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंडर-14 शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग के आखिरी मैच में फैसल एकेडमी गौरी बाजार ने तारकेश्वर एकेडमी बरहज को 77 रन से पराजित किया। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले विशाल निषाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का छठवां मुकाबला शनिवार को फैसल क्रिकेट एकेडमी गौरी बाजार एवं तारकेश्वर एकेडमी बरहज के मध्य खेला गया।
गौरीबाजार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, निर्धारित 30 ओवर के मैच में गौरी बाजार की टीम ने सभी विकेट खो कर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें राजू निषाद ने 32, चंद्र प्रकाश ने 31 तथा रोहन एवं विशाल ने क्रमशः 24-24 रन का योगदान किया। बरहज की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलोक ने चार, सुमित ने तीन, सौरभ ने दो तथा अभिराज ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी बरहज की टीम 26 वें ओवर में मात्र 112 रन पर आल आउट हो गई। इसमें गौतम ने 24, रमन एवं हिमांशु ने 17-17 तथा सौरभ ने 12 रन का योगदान किया। गौरी बाजार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीरज-विशाल एवं शाहिद ने क्रमशः दो-दो तथा पीयूष एवं रोहित ने एक-एक विकेट झटके।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवरिया हॉस्टल के क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव ने विशाल को प्रदान किया। देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 11 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से ग्रुप ए की टॉपर देवरिया क्रिकेट एकेडमी और ग्रुप बी की टॉपर सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर के बीच खेला जाएगा।