{"_id":"5a36ab3a4f1c1b6a118b8621","slug":"gauraw-won-double-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप में गौरव को दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप में गौरव को दोहरा खिताब
deoria
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंदन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए गए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपेन जिला बैडमिंटन चैंपियशनशिप प्रतियोगिता का रविवार की रात आठ बजे समापन हुआ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अपना ही नहीं, जिले का नाम रोशन करते हैं। यदि प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो तो खिलाड़ी देश का होता है। इसलिए खिलाड़ियों को चाहिए कि पूरे मनोयोग से खेल में प्रदर्शन करें। गौरव को दोहरा खिताब मिला। सब जूनियर अंडर-15 एकल में मोहम्मद जैद खान, जूनियर अंडर-19 में गौरव यादव, युगल में आशीष रस्तोगी, अभिषेक निगम, पुरुष एकल में गौरव यादव, पुरुष युगल में गौरव यादव, संतोष यादव, 35 से अधिक आयु वर्ग एकल में रविकांत तिवारी, महिला एकल में वारीशा सचान विजेता रहीं। इस दौरान आयोजन समिति के डॉ. आशीष विश्वकर्मा, नीरज शुक्ला, रविकांत तिवारी, अतुल मणि त्रिपाठी, सुभाष जायसवाल, राकेश द्विवेदी, गौरव सिंह, राहुल सोनी, संजू सोनी आदि उपस्थित रहे।