{"_id":"5fc689dc8ebc3e9b840a008a","slug":"gaura-katailwa-secretary-suspended-deoria-news-gkp375265497","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश की अवहेलना में गौरा कटईलवा के सेक्रेटरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश की अवहेलना में गौरा कटईलवा के सेक्रेटरी निलंबित
विज्ञापन

गबन के मामले में स्पष्टीकरण नहीं देने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गबन के मामले में स्पष्टीकरण नहीं देना सेक्रेटरी को महंगा पड़ गया। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बरहज ब्लॉक के गौरा कटईलवा में तैनात सेक्रेटरी अजय कुमार गुप्ता को अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच में 3.67 लाख रुपये अनियमितता पाई गई है। गबन की आधी धनराशि 1.83 लाख रुपये की वसूली के संबंध में 29 अक्तूबर को सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद स्पष्टीकरण नहीं देने पर 11 नवंबर को अनुस्मारक भेजा गया। फिर भी अजय गुप्ता की ओर से कोई जवाब नहीं आया। सेक्रेटरी के इस कृत्य को अनुशासनहीन एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि में अजय कुमार गुप्ता जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।