फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gas and pain medicines are not available in government hospitals

Deoria News: सरकारी अस्पतालाें में नहीं हैं गैस और दर्द की दवाएं

Wed, 11 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Gas and pain medicines are not available in government hospitals
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए खडे लोग।संवाद - फोटो : DEORIA
सरकारी अस्पतालाें में नहीं हैं गैस और दर्द की दवाएं
विज्ञापन

देवरिया। ठंड के मौसम में जिले के सरकारी अस्पतालों में गैस और दर्द जैसी सामान्य दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जिला अस्पताल से सीएचसी-पीएचसी तक 60 दवाओं को डॉक्टर लिख तो रहे हैं, लेकिन मरीजों को इन दवाओं को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। यहां तक कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में ही पर्ची पर लिखी पांच दवाओं में दो से तीन दवाएं ही मिल पा रहीं हैं। महत्वपूर्ण गैस के इंजेक्शन, टैबलेट व दर्द निवारक मरहम भी मरीजों को नहीं मिल पा रहे हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। कड़ाके की ठंड में मरीजों की संख्या कम हो गई है, लेकिन इस मौसम जो लोग पहुंच रहे हैं, उन्हें पूरी दवा नहीं मिल रही है। तकरीबन हर मरीज को चिकित्सक दवाओं के साथ गैस की गोली भी लिखते हैं। इस महत्वपूर्ण दवा का अस्पताल में अभाव है। इसके अलावा जोड़ के दर्द के मरीजों की संख्या ठंड में बढ़ गई है। उन्हें लगाने के जेल चिकित्सक लिख रहे हैं, वह भी उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में दूर दराज से आए मरीजों को दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रहीं हैं। वहीं पेट दर्द के इंजेक्शन की भी कमी है। अस्पताल में 246 दवाओं की सूची का बोर्ड लगाया गया है। इसमें करीब साठ तरह की दवा नहीं है। हालांकि, अन्य जरूरी दवाएं होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी व पीएचसी में भी दवाओं की कमी है। ड्रग वेयर हाऊस से गैस की गोली, इंजेक्शन, दर्द के लिए डाइक्लोजेल, कफ सीरप, एजीथ्रोमाइसिन सीरप आदि की सप्लाई कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग वेयर हाऊस में अधिकांश दवाएं उपलब्ध हैं। कुछ दवाओं की आपूर्ति कम हो रही है, जिससे थोड़ी दिक्कत आ रही है। डिमांड भेजी गई है। जल्द उपलब्ध हो जाएंगी।
- राकेश तिवारी, प्रभारी, ड्रग वेयर हाऊस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed