फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crack in Bhagalpur bridge again increased danger in Deoria

Deoria: भागलपुर पुल में फिर आई दरार, लोहे की प्लेट रखवाकर किसी तरह हो रहा आवागमन, बढ़ा खतरा

Fri, 09 Sep 2022 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
crack in Bhagalpur bridge again increased danger in Deoria
भागालपुर सरयू नदी पर बने पुल के ज्वाइंट पर आई दरार संवाद - फोटो : DEORIA
 स्थानीय सरयू नदी तट पर बने भागलपुर पुल पर बृहस्पतिवार को छठवें पाए के समीप दरार आ गई है। सेतु निगम की ओर से लोहे की मोटी चादर रखकर आवागमन कराया जा रहा है। हालांकि, सात माह पूर्व मुंबई की एक कंपनी की ओर से पूर्व में आई दरार को ठीक किया गया था। पूर्व में हुई मरम्मत के बाद पुल पर आई दरार से खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


भागलपुर पुल के रास्ते बलिया, मऊ, बनारस के अलावा बिहार के लिए लोगों का आना-जाना होता है। लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व छठवें पाये के निकट दरार आ गई थी। इसकी मरम्मत के लिए सेतु निगम ने एस्टीमेट भेजा था। शासन की ओर से चार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। जबकि जिलाधिकारी के निर्देश पर पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


पुल पर आई दरार की मरम्मत के साथ विभाग ने 12 जनवरी 2022 को पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए हाइट गेट बैरियर लगवाया था। लेकिन संचलन शुरू होने के एक सप्ताह बाद ही पुल पर हुए मरम्मत कार्य जवाब देने लगे। इससे पुल में दरार आ जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि पुल पर जल्द ही मरम्मत कार्य कराकर खराबी दुरुस्त करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीयू इंस्पेक्शन से पहले ही शुरू करा दिया गया भारी वाहनों का संचलन
स्थानीय पुल पर मरम्मत कार्य के एक सप्ताह बाद ही ज्वाइंट में दरार आ गई। इससे खलबली मच गई। ग्रामीण सेतु निगम पर मरम्मत कार्य में खर्च हुए धन में लूट-खसोट का आरोप लगा रहे हैं। बलराम सिंह, बृजभूषण यादव, नित्यानंद मिश्र, सुनील मद्धेशिया आदि का कहना है कि पुल पर आई दरार को छिपाने के लिए सेतु निगम लोहे की मोटी चादर से ढकने की कोशिश कर रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि जर्मनी से आने वाले संयंत्र की जांच से पूर्व ही भारी वाहनों का संचलन शुरू करा दिया गया। इससे समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed