{"_id":"60e349918ebc3e87bb6cad68","slug":"gangstar-deoria-news-gkp4007856169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
डीएम के आदेश पर कांप्लेक्स कुर्क करने की हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 संगीन मुकदमों में नामजद गैंगस्टर की एक करोड़ चार हजार की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली गई। बदमाश ने अपराध की दुनिया से रकम कमाकर कांप्लेक्स का निर्माण करा लिया था। पुलिस की नजर से बचने के लिए कुछ दिन पहले उसे अपने भाई के नाम कर दिया था।
सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा निवासी चंद्रशेखर यादव पर पुलिस रिकार्ड में हत्या की कोशिश करने सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।
सूत्रों के अनुसार बदमाश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी ने गिरोह बना कर घटनाओं को अंजाम देकर धन अर्जित करता रहा। पुलिस से बचने के लिए इसने अपराध की दुनिया से धन कमाने के बाद अपने भाई जितेेंद्र के नाम से सदर कोतवाली क्षेत्र देवरिया- हाटा मार्ग पर श्याम पैलेस के नाम से मैरेज हॉल और कॉप्लेक्स का निर्माण करा लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार की दोपहर सदर एसडीएम सौरभ कुमार, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल राजू सिंह मौके पर पहुंचे और कांप्लेक्स को कुर्क कर लिया। सीओ ने बताया कि एक करोड़ चार हजार की संपत्ति कुर्क की गई है।
अभी चार और गैंगस्टर हैं पुलिस के निशाने पर
देवरिया। पुलिस के निशान पर अभी भी चार गैैंगस्टर हैं। जिनकी संपत्तियों को पुलिस शीघ्र कुर्क करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस जिलाधिकारी के आदेश का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों की संपत्तियों का ब्योरा तैयार किया है। इनकी संपत्तियों को कुर्क करने के लिए इनका आपराधिक इतिहास आला अफसरों के सामने रखा गया है। सीओ ने बताया कि बहुत जल्द कुछ अन्य गैैंगस्टर की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। इन बदमाशों ने समाज में भय पैदा कर अकूत संपत्ति जुटा ली है।