{"_id":"65a3a348872ccbcdf6058bed","slug":"galan-shivered-on-the-coldest-day-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17456-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्वाधिक ठंडे दिन गलन ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्वाधिक ठंडे दिन गलन ने कंपकंपाया
Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने किया परेशान
सार्वजनिक जगहों पर अब तक नहीं हुआ अलाव का समुचित इंतजाम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इस वर्ष ठंड के सीजन में अब तक का सर्वाधिक कम तापमान वाला दिन शनिवार रहा। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा दिन भर हांड कंपाती रही। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शहर की अधिकांश सड़कें सूनी नजर आईं। जो लोग जरूरी काम से निकले भी गलन के चलते कांपते नजर आए।
उधर, नगरपालिका की ओर से अलाव का पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों ने खुद के प्रयास से इसका प्रबंध कर बचाव किया। जिसे जहां आग दिखी, वहीं बैठकर राहत पाने का प्रयास करता दिखा। नगरपालिका की ओर से भले ही 16 स्थानों को अलाव के लिए चिह्नित किया गया हो, दोपहर एक बजे रोडवेज परिसर में ही लकड़ी नहीं दिखी। अन्य जगहों का भी यही हाल रहा।
कुछ जगहों पर थोड़ी लकड़ी गिराकर ही काम चला लिया गया था। बरहज तहसील में भी कुछ जगहों पर अलाव जलवाकर प्रशासन ने इतिश्री कर ली है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार ने बताया कि तेज हवा के चलते तापमान में गिरावट हो रही है। अभी जो हवा चल रही है धरातल से काफी नजदीक है। ऐसे में कोहरा आसमान में छाया हुआ है। हवा के ऊपर होने पर यह छंटेगा। अभी मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।
कोहरे ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार, कई निरस्त
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से चार से पांच घंटे की विलंब से पहुंचीं। इसमें आम्रपाली, वैशाली एक्सप्रेस डाउन, बाघ एक्सप्रेस, मोरध्वज एक्सप्रेस, गोरखपुर- पुणे एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल रहीं। अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अप और डाउन, समस्तीपुर-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई हैं।