फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fst caught 5 lakh

Deoria News: एफएसटी ने पांच लाख 90 हजार रुपये किया बरामद

Tue, 28 May 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
fst caught 5 lakh
व्यवसायी की बताई जा रही रकम, चार पहिया वाहन से ले जा रहे थे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के सिउरी स्थित पेट्रोल पंप के निकट देवरिया मार्ग पर सोमवार को एफएसटी ने एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोका। तलाशी में वाहन से पांच लाख 90 हजार रुपये बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। टीम ने रुपये को पुलिस को सौंप दिया। बरामद रकम एक व्यवसायी की होनी बताई जा रही है।

दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर द्वारा फोन पर एफएसटी को एक वाहन द्वारा रुपये ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। इसी बीच टीम को एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। टीम के अनुसार, तलाशी में वाहन से पांच लाख 90 हजार रुपये बरामद हुए। मोटी रकम खुदियां मिश्र गांव निवासी एक व्यवसायी की बताई जा रही है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में बाहर हूं। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed