फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   From today two pairs of MEMU trains will run between Bhatni and Jakhnia.

Deoria News: आज से होगा भटनी से जखनिया के बीच दो जोड़ी मेमू गाड़ी का संचालन

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
From today two pairs of MEMU trains will run between Bhatni and Jakhnia.
9 से 26 जून तक चलेगी मेमू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। वाराणसी मंडल के औंड़िहार स्टेशन यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-भटनी खंड के मध्य औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य को लेकर लाइन ब्लॉक किया गया है। प्री-नॉन इंटरलाॅकिंग एवं नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों के निरस्तीकरण में यात्रियों की हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए भटनी व जखनिया के बीच दो जोड़ी मेमू ट्रेन 9 से 26 जून तक चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05109/05110 भटनी-जखनियां-भटनी एवं 05111/05112 भटनी-जखनियां-भटनी विशेष सुविधा मेमू गाड़ी का संचलन 9 से 26 जून तक प्रतिदिन किया जाएगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा। गाड़ी सं-05109 भटनी-जखनियां सुविधा विशेष मेमू गाड़ी भटनी जं स्टेशन से 06:00 बजे प्रस्थान कर पिविकोल हाल्ट से 06:08 बजे, सलेमपुर से 06:16 बजे, लार रोड से 06:30 बजे, तुर्तीपार हाल्ट से 06:40 बजे, 09:10 बजे जखनियां पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05110 जखनियां-भटनी सुविधा विशेष मेमू गाड़ी जखनियां से 09:30 बजे प्रस्थान कर तुर्तीपार हाल्ट से 11:10 बजे, लाररोड से 11:18 बजे, सलेमपुर से 11:34 बजे, पिवकोलहाल्ट से 11:46 बजे छुटकर 12:10 बजे भटनी जं पहुंचेगी। गाड़ी सं-05111 भटनी-जखनियां सुविधा विशेष मेमू गाड़ी भटनी जं स्टेशन से 13:30 बजे प्रस्थान कर पिवकोल हाल्ट से 13:38 बजे, सलेमपुर से 13:46 बजे,लाररोड से 13:57 बजे, तुर्तीपार हाल्ट से 14:06 बजे,16:20 बजे जखनियां पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05112 जखनियां-भटनी सुविधा विशेष मेमू गाड़ी जखनियां से 17:10 बजे प्रस्थान कर तुर्तीपार हाल्ट से 19:15 बजे, लाररोड से 19:23 बजे, सलेमपुर से 19:42 बजे,पिवकोलहाल्ट से 19:54 बजे छुटकर 20:10 बजे भटनी जं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed