फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   friends killed

Deoria News: रॉड और चाकू से हमला कर दोस्त को मार डाला

Mon, 27 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
friends killed
फाइल फोटो- मृतक सोनू प्रसादफोटो श्रोत- परिजन
कोतवाली थाना क्षेत्र के धनगड़ा गांव का मामला, फोन से बुलाने के बाद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

मृतक के चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों ने दोस्त को घर से बुलाकर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आधी रात को मौत हो गई।
उधर, मृतक के चाचा हरेंद्र प्रसाद की तहरीर पर गांव के बबलू कुमार पुत्र कन्हैया समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के धनगड़ा गांव के सोनू कुमार (21) पुत्र कृष्ण कुमार को गांव के एक युवक ने शनिवार की देर रात फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सोनू के पहुंचते ही रॉड से प्रहार कर दिया। इसी बीच एक युवक ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सोनू अचेतावस्था में पड़ा था। परिजनों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आधी रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सोनू के चाचा हरेंद्र प्रसाद भोर में कोतवाली पहुंचे, जहां घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस गांव के बबलू प्रसाद पुत्र कन्हैया प्रसाद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बबलू और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed