{"_id":"616f16995aae4537710ccf96","slug":"fraudusters-made-unconcous-and-looted-deoria-news-gkp4134922145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोश कर जालसाजों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बेहोश कर जालसाजों ने की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को बेहोश कर जालसाजों ने की लूटपाट
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में महिला को बेहोश कर जालसाजों ने घर में लूटपाट की। महिला के शरीर से जेवर भी निकाल लिए। दूसरे दिन पीड़िता के होश में आने के बाद मामला प्रकाश में आया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव की उर्मिला देवी (42) के पति हरिकिशुन यादव की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे रोजी-रोटी की तलाश में बाहर हैं। शनिवार को उर्मिला देवी जिले पर अपना इलाज कराने गई थीं। शाम चार बजे के करीब वह वापस घर पहुंचीं। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनके घर पहुंचे और उर्मिला देवी से कहा कि आपका प्रधानमंत्री आवास पास हो गया है। उसके एवज में आप 6 हजार रुपये दे दिजिए। फिर हम आपको चेक देंगे। महिला ने रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर वे चले गए। महिला ने ग्राम प्रधान को इससे अवगत कराया। प्रधान ने कहा कि वह ऐसे किसी लोगों के बहकावे में न आएं। करीब डेढ़ घंटे बाद वही दोनों जालसाज दोबारा पहुंचे। आवाज देते हुए घर में घुस गए। महिला को सेंट्रल बैंक का चेक देने लगे। कहा कि यह तुम्हारा आवास का चेक है। महिला डर गई। चेक लेने से इनकार करते हुए जालसाजों को बाहर निकालने लगी। इसी बीच जालसाजों ने चेक जबरन महिला की नाक से सटा दिया। सूंघते ही महिला बेहोश हो गई। उसके बेहोश होते ही उसके शरीर पर से पायल सहित सोने के आभूषण निकाल लिए। घर में रखी नकदी समेत लाखों के अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। चेक पर 3.40 लाख रुपये लिखा था। चेक लार के एक सेंट्रल बैंक से जारी है। भागते समय चेक पीड़िता के घर ही छूट गया। पीड़िता पूरी रात बेहोश रही। मंगलवार को दरवाजा खुला देख कुछ लोग उसे नहीं देखकर हैरान हो गए। अंदर देखा तो महिला बेहोश पड़ी थी। लोगों ने प्रयास कर उसे होश में लाया। उसने आपबीती बताई तो लोगों के होश उड़ गए। घटना से कुछ समय पहले ही जालसाज कुछ ही दूर स्थित अंबिका गोंड़ के घर भी जाकर बहकाने का प्रयास किया। मगर, वह उनकी जाल में नहीं फंसे। प्रधान नरसिंह ने बताया कि उनके गांव में बबिता देवी के मोबाइल पर भी फोन कर आवास का चेक देने की बात की गई थी। सुबह सात बजे के करीब प्रधान ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मगर, दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची। इस संबंध में एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है।