फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters sold the land by tampering with father's name

Deoria News: साहब, न्याय दिलाएं , पिता के नाम में गड़बड़ी कर जालसाजों ने बेच दी जमीन

Sun, 19 Nov 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters sold the land by tampering with father's name
सदर तहसील में फरियाद सुनते अ​धिकारी।
रुद्रपुर। साहब, हमें न्याय दिलाईए। पिता के नाम में गड़बड़ी कर जालसाजों ने जमीन बेच दी है। यह फरियाद कुसुम्हा निवासी मैनेजर सिंह ने संपूण समाधान दिवस पर अधिकारियों के सामने लगाई। आरोप लगाया कि जमीन बेचने वाला दूसरे के नाम से बिजली निगम में नौकरी भी कर चुका है। फरियाद सुनकर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने राजस्व विभाग को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

त्वरित निस्तारण को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जमीन से जुड़े विवादों की भरमार रही। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने फरियादियों की शिकायत सुनी। डीएम और एसपी फरियाद सुने रहे थे। इसी दौरान कुसुम्हा गांव के मैनेजर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया गया। पिता के नाम में गड़बड़ी कर उनके हिस्से की जमीन बेच दी गई है, जबकि आरोपी दूसरे नाम से बिजली निगम में नौकरी भी कर चुका है। डीएम ने राजस्व विभाग को जांच रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने राजस्व और पुलिस की शिकायतों के निस्तारण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी। संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित 52 शिकायतें आईं। इनमें से एक का निपटारा किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व से जुड़ी 29 और पुलिस विभाग के 13 समेत अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें रहीं। डीएम ने संबंधित विभाग को निर्धारित समय में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम रत्नेश तिवारी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
सलेमपुर में तीन मामलों का निस्तारण

फोटो समाचार......

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें कुल 63 मामले आए। राजस्व के 45 आवेदन आए। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं, पुलिस के 8, विकास से जुड़े 4, विद्युत विभाग के 2, स्वास्थ्य के 1, डूडा के 1 व पूर्ति के 2 मामले सामने आए। मौके पर तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, गोपालजी, बीडीओ आनंद प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे, जिसमें राजस्व के दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरु हुई। मौके पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय भी पहुंच गए। जहां उन्होंने फरियाद सुनी। दिवस में राजस्व और पुलिस के पांच-पांच, जबकि चार अन्य मामले आए। अधिकारियों ने अन्य मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, सीओ राजेश सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, बीडीओ तारकेश्वर तिवारी, एई अशोक द्विवेदी, एसडीओ रोहित पांडेय, इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, ओंकार दूबे, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed