फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters cheated shopkeepers of Rs 14 thousand

Deoria News: जालसाजों ने दुकानदार से 14 हजार ठगे

Fri, 19 Jan 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters cheated shopkeepers of Rs 14 thousand
नटराज पेंसिल बनाने के लिए कच्चा माल देने का फेसबुक के जरिए दिया था झांसा
विज्ञापन


भटनी। जालसाजों ने फेसबुक के जरिए दुकानदार से 14 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने नटराज पेंसिल का कच्चा माल देने व बड़े मुनाफे का लालच देकर दुकानदार को शिकार बनाया। बाद में फेसबुक पर पीड़ित का मोबाइल नंबर डालकर आरोपी दुकानदार को ब्लैकमेल करने लगे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित दुकानदार ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी के कुरमौटा घुरी गांव निवासी रामप्रवेश पांडेय क्षेत्र के एकला आम चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। एक महीने पूर्व वह मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे, तभी उन्हें घर बैठे नटराज पेंसिल बनाकर बेचने व अधिक रुपये कमाई करने का वीडियो दिखाई दिया। वीडियो में दर्ज मोबाइल नंबर पर पीड़ित ने फोन करके इसके बारे में जानकारी ली, तो उन्हें 620 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

इसके बाद नटराज पेंसिल का कच्चा मॉल देने के नाम पर आरोपियों ने दुकानदार से चार बार में करीब 14 हजार रुपये ले लिया। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी कच्चा माल नही मिलने पर दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ। उसने आरोपियों को फोन कर केस दर्ज कराने की बात कही, तो जालसाजों ने फेसबुकपर मौजूद वीडियो में पीड़ित का मोबाइल नंबर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो देख लोग पीड़ित दुकानदार से नटराज पेंसिल बेचकर कमाने के बारे में पूछने लगे। इससे परेशान रामप्रवेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को थाना और साइबर शाखा में शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

18जेएनडी32-सहसचिव राधेश्याम शर्मा। स्वयं

18जेएनडी32-सहसचिव राधेश्याम शर्मा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed