{"_id":"65e3749324fccd6a3b024274","slug":"fraud-of-1925-lakh-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120537-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर 12 लोगों से 19.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर 12 लोगों से 19.5 लाख ठगे
Sun, 03 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
- पैसा दो गुना करने का झांसा देकर आजमगढ़ के संचालक ने जमा करवाए थे 19.50 लाख रुपये
पुलिस गोपनीय तरीके से कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर दो ट्रेवेल्स एजेंसी के ठगी के मामले को पुलिस सुलझाने के करीब पहुंची ही थी कि शनिवार की देर शाम एक कंपनी बनाकर 12 लोगों से 19.50 लाख रुपये से अधिक की जालसाजी करने का मामला सामने आ गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालक को उठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है कि उसने आजमगढ़ के आरोपी को कहां से उठाया है। ठगे गए युवकों की तहरीर के अनुसार आजमगढ़ निवासी एक युवक रेडिसन ग्लोबल बिजनेस के नाम से ट्रेडिंग कंपनी चलाता था। उसकी मुलाकात मार्च 2023 में सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में रामपुर कारखाना के भगवानपुर तिवारी निवासी धनंजय कुमार तिवारी से मुलाकात हुई। धनंजय ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा कि बातचीत के दौरान उसने उससे कहा कि वह ट्रेडिंग कंपनी रेडिसन ग्लोबल बिजनेस के नाम से चलाता है। इसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। यदि उसकी कंपनी में खुद व अपने मित्रों का पैसा निवेश कराएगा तो कुछ दिनों में दो से तीन गुना मुनाफा करके दूंगा।
उसके झांसे में आकर उसने अपने परिचितों की मीटिंग करा दी। दिन 27 मार्च 2023 को सुबह के समय वह अपने मित्रों को लेकर अंकित श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, वैभव तिवारी, प्रियांशु बरनवाल, तेजबहादुर पाल, सन्नी जायसवाल, नौशाद, सोमनाथ पाल, मारकण्डेय गिरि को लेकर होटल पहुंचा। जहां उसने अपने ट्रेडिंग कंपनी का कागज दिखाया तथा अपने विश्वास में लेकर उनके पहचानपत्र ले लिया तथा कई फार्मों पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए। कहा कि जल्द ही मैं देवरिया में ऑफिस खोलने वाला हूं। आप जैसे बेरोजगारों की मदद करूंगा व काम करूंगा।
विज्ञापन
रुपये ले जाने के बाद संचालक ने नहीं किया फोन तो हुआ शक
आजमगढ़ बुलाने का इंतजार कर रहे लोगों ने जब उससे संपर्क किया तो वह इधर-उधर की बात करने लगा। युवकों ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद उसने कोई जवाब नहीं दिया तो वे लोग अपना पैसा वापस मांगने लगे, लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। एक साजिश के तहत विश्वास में लेकर धोखाघड़ी कर फर्जी कंपनी के नाम पर हम लोगों से 19.50 लाख रुपये हड़प लिए तथा मांगने पर नहीं दे रहा है। इधर, सूचना संज्ञान में आने पर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने संचालक को उठवा लिया। उससे गोपनीय तरीके से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि पैसा दो गुना करने के नाम पर पैसा लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह कहते हैं सीओ
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कंपनी में पैसे लगाकर दोगुना करने का मामला सामने आ रहा है। कितना पैसा लगाया गया है और कितना पैसा वापस हुआ है? इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसमें जो दोषी होगा, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-संजीव रेड्डी, सीओ सीटी, देवरिया