फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud in gold selling

सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर एक आभूषण के दुकानदार आठ लाख रुपये ठगा

Tue, 16 Mar 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
fraud in gold selling
सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर ठगा
विज्ञापन

पुलिस एक को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर एक आभूषण के दुकानदार से कुछ लोगों ने आठ लाख रुपये हड़प लिया। जालसाजों ने दुकानदार को सोनूघाट चौराहे पर बुलाया और बाइक छोड़वाकर कार में बैठा लिया। इसमें चार लोग बैठे हुए थे। रुपये लेने के बाद दो युवक वाहन से उतर कर बाइक से चले गए और असलहा तानकर धमकी भी देते गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस मंगलवार को तहरीर दिया। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला मोहल्ला के रहने वाले सोनू वर्मा की आभूषण की दुकान आर्यसमाज गली मालवीय रोड पर है। उनकी दुकान पर प्रदीप जायसवाल रहता है। 12 फरवरी को प्रदीप जायसवाल का संबंधी अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। उसने मोबाइल की दुकान बंद कर अब सोने और चांदी की बेचने की बात कही। इसपर युवक फोन से दुकानदार से बात करने लगा। दुकानदार सोनू वर्मा ने आरोप लगाया है कि जालसाज दुकानदार से बात करने के दौरान सोने-चांदी का सामान आया है। उसके पास से आठ लाख रुपये का सोना है। जिसे वह बहुत सस्ते में दे रहा है। जालसाजों ने दुकानदार को सोनूघाट तिराहे पर बुलाया और बाइक छोड़वाकर कार में बैठा लिए। इसमें चार लोग बैठे हुए थे। रुपये लेने के बाद दो युवक उसमें से उतर कर बाइक से चले गए। अन्य युवकों ने दुकानदार को सोना-चांदी लाने की बात कही। कुछ देर बाद दोनों युवक नहीं लौटे तो दुकानदार ने पूछा तो उसने फोन कर पूछा तो बदमाशों ने एसओजी द्वारा पकड़े जाने की बात कही। दुकानदार को इस पर विश्वास नहीं हुआ और वह अपने रुपये मांगने लगे। बदमाश दुकानदार और उसके कर्मचारी को असलहा दिखाकर गाड़ी से नीचे उतार कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस एक जालसाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को गिरोह के सदस्यों द्वारा कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस को भरोसा है कि घटना में कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed