{"_id":"6952bf20d0041fd11006ac74","slug":"four-trains-cancelled-bihar-sampark-kranti-express-delayed-by-11-hours-deoria-news-c-208-1-deo1022-171288-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार ट्रेनें निरस्त, 11 घंटे देर से आई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार ट्रेनें निरस्त, 11 घंटे देर से आई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
Mon, 29 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। बिहार के जमुई जिले में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना के चलते दूसरे दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। घटना की वजह से सोमवार को रूट की चार महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त रहीं।
वहीं नई दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे व अन्य दस ट्रेनें घंटों देर से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। लगातार ट्रेनों के लेटलतीफी से दोनों स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। उन्होंने कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने से बीमार होने की बात कही। बिहार के जमुई जिले के लाहाबन-सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की देर रात आसनसोल से झाझा जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
साथ ही कई डिब्बे बधुआ नदी में गिर गए। घटना के बाद उस रूट पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया। इस वजह से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि जगहों को जाने वाली ट्रेनें अगले दिन डायवर्ट कर चलाई गईं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर दूसरे दिन भी ट्रेन संचलन प्रभावित रहा। रूट की हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, गोरखपुर-धनबाद एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और मोतिहारी-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वही नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 घंटे, नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस आठ घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ ढाई घंटे, गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे, गोरखपुर-संभलपुर मौर्य एक्सप्रेस दो घंटे देर से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लगातार ट्रेनों के लेटलतीफी पर भटनी प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे जितेंद्र सिंह, छोटे भारती, जगदीश कुशवाहा, त्रिभुवन गुप्ता, विक्की मद्देशिया आदि ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण और विलंब से यात्री कड़ाके की ठंड में बीमार हो जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले से रूट की छह ट्रेनें निरस्त हैं।
फिर मालगाड़ी के पटरी से उतरने से चार ट्रेनें निरस्त हो गई हैं। आलम यह है कि सुबह वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी के बाद शाम तक कोई ट्रेन नहीं है। उसके बाद जो है वह भी घंटों देर चल रही हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार परेशानी खड़ी कर रहा है। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार में मालगाड़ी के बेपटरी होने और कोहरे के चलते ट्रेनें निरस्त और लेट हो रही हैं।