{"_id":"61be2a4aeb0035345f30cd23","slug":"four-shops-turn-to-ashes-due-to-lit-fire-deoria-news-gkp420392067","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखुंदू चौराहे आग से चार दुकानदारों की गुमटियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखुंदू चौराहे आग से चार दुकानदारों की गुमटियां राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू चौराहे आग से चार दुकानदारों की गुमटियां राख
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार की देर रात अचानक लगी आग से चार गुमटियां जलकर राख हो गई। चौराहे वासियों और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आगू बुझाई गई। आग बुझने से पहले चारों गुमटियों में रखा सारा समान जल चुका था। उधर आगजनी की सूचना मिलते ही चारों दुकानदार मौके पर पहुंच गए।
तेनुआ निवासी मोहन मद्धेशिया की चाट, खुखुंदू निवासी शिवकुमार की जूता-चप्पल, बसडीला के दीपचंद मद्धेशिया की सब्जी और करौंदी निवासी अर्जुन चौहान की फल दुकानें थीं। सभी गुमटियां एक ही लाइन में बिजली विभाग के कैंपस से सटे थी। शुक्रवार रात दुकानें बंद कर चारों दुकानदार घर चले गए। चौराहे के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की देर रात 11.30 बजे गुमटियों के पास से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें तेज होने से चौथी गुमटी भी जद में आ गई। चारों गुमटियों में रखा सारा सामान जल गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई, जिससे आग पर काबू पाया गया। सभी दुकानदारों का इसी के सहारे परिवार की आजीविका चल रही थी। लोगों का कहना था कि अगर समय रहते दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची होती तो आसपास की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गई होती। इसके अलावा बिजली घर पास में होने से बड़ा हादसा होने का भी डर था। उधर, एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते मौके पर पहुंचा था। आग के कारण का पता लगाया जा रहा है।