{"_id":"68fbccb6f34ed7e390032f35","slug":"four-people-including-a-woman-arrested-for-goat-theft-car-also-seized-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166347-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बकरा चोरी में महिला समेत चार गिरफ्तार, कार भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बकरा चोरी में महिला समेत चार गिरफ्तार, कार भी सीज
Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से बकरा चुराने के बाद भाग रहे कार सवार चोरों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक महिला समेत चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार को सीज कर दिया है। बताते चलें कि बहादुरपुर गांव के अंकित कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अंकित यादव शुक्रवार की दोपहर बाद मुसैला की तरफ से गांव आ रहा था। इसी बीच कार सवार गांव से एक बकरा चोरी कर भाग रहे थे।
कार ने अंकित की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीण कार का पीछा करने लगे। उसी समय कार लेकर चालक टड़वा गांव के पास गड्ढे में जाकर फंस गया। ग्रामीणों ने चोरों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस एक महिला समेत चार चोरों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को कार चालक बाबूलाल निवासी कैलाश नगर लहरपुरवा थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर, वारिस अली, जगेशर और मुस्कान निवासी तिलकहना थाना फरेंदा जिला महराजगंज को कोर्ट में पेश किया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।