फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four-lane road construction stalled at four locations for a year due to complications over compensation.

Deoria News: मुआवजे के पेच में एक साल से चार जगह रुका है फोरलेन सड़क निर्माण

Mon, 19 Oct 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four-lane road construction stalled at four locations for a year due to complications over compensation.
भागलपुर। मुआवजे के पेच में नवलपुर से सिकंदरपुर तक बन रही फोरलेन सड़क का निर्माण एक साल से चार जगह रुका हुआ है। सड़क कहीं आधी बनी है तो कहीं सिर्फ मिट्टी के टीले पड़े हैं। निर्माण ठप होने से परियोजना के भी निर्धारित समय में पूरा होने पर संशय है।
विज्ञापन

इस फोरलेन परियोजना में तीनों गांवों के करीब 20-25 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। जमीन का अधिग्रहण दो साल पहले हो गया था, नाप-जोख भी पूरी हो चुकी है। किसानों का आरोप है कि उन्हें कम सर्किल रेट पर मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि बाजार भाव चार गुना बढ़ गया है। कई किसानों को अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है, जबकि कुछ को आधा पैसा ही मिला है।
विज्ञापन

भागलपुर से कुंडौली तक करीब छह किलोमीटर के खंड में काम रुका हुआ है। इस वजह से इस सड़क पर आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़क को अगले साल पूरा होना है मगर निर्माण कार्य की सुस्ती देखकर लगता नहीं है कि यह समय से पूरा हो पाएगी। बरसात से पहले खोदी गई सड़क तालाब में बदल गई थी। इस बदहाली का मुख्य कारण किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा न मिलना है। भागलपुर, ईशारू और कुंडौली गांवों के किसानों को एक साल बाद भी पूरा मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed