{"_id":"57f56e04464ddd2b5ff33cb3993ef8e4","slug":"four-injured-in-road-accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुड़गांव (हरियाणा) से सीवान (बिहार) जा रही कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सीवान जिले के महराजगंज निवासी नागमुनी गुड़गांव में नौकरी करते हैं। गुड़गांव से वह अपनी कार से पत्नी और बच्चों के साथ महराजगंज जा रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वे लोग कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग तिराहे के समीप पहुंचे थे, इसकी दौरान सामने से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक से कार टकराकर सड़क के दूसरी पटरी के किनारे गड्ढे में पलट गई।
उधर से गुजर रही कोतवाली पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर हरियाणा निवासी चालक राजूूबिंदा, नागमुनी, पत्नी प्रेमशीला और बेटे आलोक को बाहर निकाला और सभी घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार कार चालक के झपकी लेने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि हादसे में घायल लोग इलाज के बाद घर चले गए। सिलिंडर लदे ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।