फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four corona infected found in the district

जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 05 Mar 2022 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four corona infected found in the district
जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

देवरिया। जिले में शनिवार को चार और लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। अब जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 25 हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सावधान है।
जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है, लेकिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैैं। इसे रोकने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले का व्यक्ति पांच दिन से खांसी से पीड़ित था।
विज्ञापन

जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जांच कराई। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दोनों पीड़ितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसी बीच लार और सदर ब्लॉक के दो लोगों की भी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आए दिन संक्रमितों के मिलने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुुआ है। जांच कराई जा रही है। शनिवार को जनपद में 1324 लोगों की जांच हुई। उनमें 708 एंटीजन तथा 616 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जिले में चार पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस 25 हैं। कोविड से बचाव के लिए सावधान रहने की जरूरत है।

दस लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। कोरोना संक्रमण में कमी आई है। जनपद में अब तक 22626 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, 22371 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय होम आइसोलेशन में दस लोगों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले तीन लोग शनिवार को स्वस्थ हुए हैं। अन्य जनपदों के विभिन्न अस्पतालों में 15 लोगों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed