{"_id":"65808b0f7c5c75926b027941","slug":"forces-from-three-police-stations-arrived-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15342-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन थानों की फोर्स पहुंची, नहीं पहुंचा राजस्व विभाग; शहीद के परिवार की जमीन की होनी थी पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन थानों की फोर्स पहुंची, नहीं पहुंचा राजस्व विभाग; शहीद के परिवार की जमीन की होनी थी पैमाइश
Tue, 19 Dec 2023 04:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Tue, 19 Dec 2023 04:37 PM IST
सार
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के शहीद अंशुमान सिंह परिजनों और पट्टीदारों के बीच पैतृक जमीन का विवाद चल रहा है। हिस्से को लेकर पैमाइश करने का प्रार्थना पत्र शहीद के परिजनों ने दिया था। एसडीएम ने राजस्व विभाग की तरफ से नायब तहसीलदार डॉ. भगीरथी सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की टीम गठित की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में बरडीहा दलपत गांव में सोमवार को शहीद अंशुमान सिंह के परिजनों की जमीन की पैमाइश होनी थी। इसके लिए प्रशासन ने टीम गठित की थी। पुलिस विभाग की तरफ से लार, सलेमपुर व खुखुन्दु थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद भी राजस्वकर्मी नहीं पहुंचे तो पुलिस वापस चली गई।
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के शहीद अंशुमान सिंह परिजनों और पट्टीदारों के बीच पैतृक जमीन का विवाद चल रहा है। हिस्से को लेकर पैमाइश करने का प्रार्थना पत्र शहीद के परिजनों ने दिया था। एसडीएम ने राजस्व विभाग की तरफ से नायब तहसीलदार डॉ. भगीरथी सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की टीम गठित की है। जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
सोमवार को पैमाइश कर विवाद का निपटारा करने की तिथि तय हुई थी। मौके पर सलेमपुर, लार और खुखुन्दू थाने की पुलिस पहुंच गई। तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी राजस्वकर्मी नहीं पहुंचे तो पुलिस वापस चली गई। इसके चलते विवादित जमीन की पैमाइश नहीं हो सकी
विज्ञापन
राजस्व टीम में नामित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक समय से नहीं पहुंचे, इसलिए बरडीहा दलपति में पैमाइश नहीं कराई जा सकी। -डॉ. भगीरथी सिंह, नायब तहसीलदार, सलेमपुर