{"_id":"5b81ca80a6edd53848a79665762a72e1","slug":"for-victory-in-up-bsp-took-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी फतह के लिए बसपा की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी फतह के लिए बसपा की हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिन के बहाने पार्टी नेेताओं ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का एहसास कराया। टाउनहाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। बसपा नेेताओं ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मायावती ने 2017 में यूपी फतह के लिए संदेश दिया।
मुख्य अतिथि जोनल कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार ने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सैफई महोत्सव के नाम पर प्रदेश का करोड़ों रुपये बर्बाद कर रहे हैं।
सपा-भाजपा पर सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों आपस में नूरा कुश्ती कर रहे हैं। मायावती के शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश मेें अमन चैन कायम था। जनता फिर से बसपा की ओर आस लगाए बैठी है।
विज्ञापन
जोनल कोऑर्डिनेटर राम अशीष माथुर ने कहा कि बसपा के सरकार में यूपी विकास के रास्ते पर चल पड़ा था। अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश को विनाश के रास्ते पर ले जा रही है।
जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल, देवरिया के प्रभारी विमल त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के प्रभारी कमलेश यादव, रुद्रपुर के चंद्रिका निषाद, भाटपाररानी के सभाकुंवर, बरहज के मुरली मनोहर जायसवाल, पूर्व मंत्री एमए लारी, प्रमोद गौतम, परमानंद प्रसाद, जहीरुल बारी, नियाज अहमद, ओमप्रकाश गौतम, परशुराम, रविंद्र सिंह, छेदी मास्टर अकेला, दीनदयाल भारती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, रामचंद्र प्रजापति, शिवानंद नायक, रामदरश कुशवाहा, रामनाथ चौहान, नसीरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।