फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For the first time woman MLA from the district became minister

जिले से पहली बार महिला विधायक बनीं मंत्री

Fri, 25 Mar 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
For the first time woman MLA from the district became minister
सलेमपुर की विधायक विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : DEORIA
जिले से पहली बार महिला विधायक बनीं मंत्री
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर सुरक्षित विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक विजयलक्ष्मी गौतम ने कई पूर्वानुमानों एवं कयासों को झुठलाते हुए मंत्री पद पाया है। पहली बार जिले से किसी महिला विधायक को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके साथ ही योगी सरकार ने अपनी दूसरी पारी में जिले में जातिगत संतुलन को साधने की कोशिश की है। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उनके समर्थक अति उत्साहित होकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में इस बार जनपद की आधी आबादी को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। सलेमपुर की जनता ने भाजपा की विजयलक्ष्मी गौतम को अपना विधायक चुना है। उन्होंने सपा के मनबोध प्रसाद को 10 हजार से अधिक मतों से हराकर जिले में आधी आबादी को एक नई पहचान दिलाई। चुनाव में छह से अधिक महिलाएं अपना- अपना भाग्य आजमा रहीं थीं। इसमें रामपुर कारखाना से सपा प्रत्याशी फसीहा गजाला लारी, पथरदेवा से कांग्रेस की अंबरजहां, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने मनीषा सिंह, सलेमपुर में कांग्रेस से दुलारी देवी, भाजपा से विजय लक्ष्मी गौतम, बसपा से पुष्पा शाही चुनाव मैदान में थीं।
विज्ञापन

केवल सलेमपुर से भाजपा की विजय लक्ष्मी गौतम को विधायक बनने का गौरव हासिल हुआ। वह पिछले विधानसभा चुनाव में भी सपा से मैदान में थीं, लेकिन जनता ने उन्हें समर्थन देने की बजाए नकार दिया था। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की प्रत्याशी थीं। उन्हें सपा के मनबोध प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा। बीते पांच वर्षों तक वह सपा के बैनर तले अपनी तैयारियों को अंजाम देती रही। अपने विधानसभा क्षेत्र में हर किसी के सुख व दुख में पहुंचना एवं महिलाओं के बीच जाकर उनसे संवाद करना अन्य से उन्हें अलग बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयलक्ष्मी की जीत में महिला मतदाताओं का बड़ा योगदान
इस बार चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और पुरुषों के मुकाबले उनका वोटिंग प्रतिशत भी अधिक रहा। सलेमपुर विधानसभा में कुल 342797 मतदाता हैं, जिसमें 178703 पुरुष व 164088 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 83482 पुरूष व 93303 महिलाओं ने मतदान किया था। पीछे जाएं तो गौरीबाजार विधानसभा से विधायक रह चुके स्व. रणजीत सिंह की पत्नी लालझारी देवी जिले की पहली महिला विधायक होने का गौरव प्राप्त है। पति की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में वह चुनाव लड़ीं और जीतीं थी।
तीसरी बार के प्रयास में विधायक बनीं विजयलक्ष्मी गौतम
सलेमपुर (देवरिया)। अब तक सलेमपुर से चुने गए विधायकों में किसी को मंत्री पद नहीं मिल सका था। तीसरे प्रयास में विधायक निर्वाचित हुईं विजयलक्ष्मी गौतम को राज्य मंत्री के पद से नवाजा गया है। इनके मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सलेमपुर के लोगों में खुशी व्याप्त है। उपेक्षित हो चुके सलेमपुर क्षेत्र के लोगों में अब विकास की आस जगी है।
इस क्षेत्र में अब तक हुए चुनाव में बद्री नारायण, शिव बचन राय, अवधेश प्रताप मल्ल, हरिकेवल प्रसाद, दुर्गा प्रसाद मिश्र, सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, आनंद यादव, मुराद लारी, गजाला लारी, मनबोध प्रसाद व काली प्रसाद विधायक रहे हैं। इनमें किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। गजाला लारी को केवल दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया था। आरक्षित सीट होने के बाद विजयलक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर को अपना कार्य क्षेत्र बनाया। पहली बार 2012 के चुनाव में वह मनबोध प्रसाद से चुनाव हार गईं। दूसरी बार टिकट नहीं मिलने पर व सपा में शामिल हो गईं। पांच साल तक पूरे क्षेत्र में लगी रहीं। चुनाव के ऐन वक्त पर वह फिर भाजपा में वापस आ गईं। दस वर्षों का संघर्ष, सहानुभूति व पार्टी की लहर के चलते वह विधायक बनने में सफल रहीं।

विजय लक्ष्मी के मंत्री बनने पर मिठाइयां बांटी
मईल। सलेमपुर की विधायक विजयलक्ष्मी गौतम को राज्यमंत्री बनाए जाने पर मईल चौराहे पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी गई। बधाई देने वालों में मदन सिंह, जितेंद्र सिंह, ओंकार नाथ उपाध्याय, धर्मराज मिश्रा, अरुण यादव, प्रभाकर, अजीत सिंह राजन वर्मा, नरेंद्र मिश्र, रजनीश सिंह नरसिंह बहादुर सिंह, अशोक सिंह, सुनील कुशवाहा, बृजेश वर्नवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed