फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Football: Mubarakpur defeated Mumbai 2-0

फुटबाल : मुबारकपुर ने मुंबई को 2- 0 से दी मात

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Football: Mubarakpur defeated Mumbai 2-0
सलेमपुर। मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज के मैदान में आबिद अली अंसारी मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबल प्रतियोगिता का दूसरा मैच शुक्रवार को मुंबई और मुबारकपुर के बीच खेला गया। मुबारकपुर की टीम ने मुंबई को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर के प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

मुबारकपुर टीम के खिलाड़ियों ने मैच के पहले हॉफ में शानदार खेल का प्रदर्शन कर 1-0 लगाकर बढ़त बनाई रखी। दूसरे हॉफ में भी मुंबई के खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझते रहे। दूसरे हॉफ के आखिरी मिनटों में मुबारकपुर के 11 नंबर की जर्सी के खिलाड़ी अबूजर ने एक और गोल दाग कर 2-0 से जीत पक्की कर ली।
विज्ञापन

मुबारकपुर के खिलाड़ी अबूजर को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के रेफरी नसरूदीन अंसारी, राजू अंसारी व मकसूद अहमद व महफूज लारी रहे। इस दौरान आयोजक आरिफ अंसारी, कॉलेज के प्रबंधक शमशाद आजम उर्फ मुन्ना बाबू, प्रधानाचार्य अब्दुल सलाम, जुल्फिकार अंसारी, नदीम खान, ताहिर, नूरुल होदा, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed