{"_id":"61bf74030f2c7125ce5b45a1","slug":"football-competition-bansgaon-defeated-ballia-in-the-opening-match-deoria-news-gkp420496538","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता : उद्घाटन मुकाबले में बांसगांव ने बलिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता : उद्घाटन मुकाबले में बांसगांव ने बलिया को हराया
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को दुग्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज के मैदान हुआ। उद्घाटन के रोमांचक मुकाबले में बांसगांव ने बलिया को हराकर अगले दौर में जगह बना ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ चैयरमैन के प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले राउंड के मैच में टाउन क्लब बांसगांव और स्पोर्ट क्लब बलिया के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ आक्रमण किए, पर सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के पांच मिनट पहले बांसगांव के सेंटर फारवर्ड ने गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। तत्काल बलिया के खिलाड़ी पलटवार करते हुए बांसगांव के गोलकीपर को छकाते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया।
दूसरे हॉफ में मैदान पर ही खिलाड़ी आपस में जूझते रहे और एक भी गोल नहीं हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमे एक-एक बराबर पर रही। पेनाल्टी शूट आउट में बांसगांव ने बलिया को 4-3 से हरा दिया। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह, एलबी चौधरी, विकास कुमार, मुर्री प्रसाद, हीरालाल, रमेश पासवान, तारकेश्वर विश्वकर्मा, अश्विनी दूबे आदि मौजूद रहे।